Headlines

HPCET 2026: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न और पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एचपीसीईटी 2026 आवेदन शुरू, बीटेक, फार्मेसी, एमबीए में दाखिला.
  • बीटेक, बी.फार्मेसी 150 प्रश्न, 600 अंक, नेगेटिव मार्किंग.
  • एमबीए, एमसीए, एमबीए (टीएचएम) 75 प्रश्न, 300 अंक, नेगेटिव मार्किंग.
  • एम.एससी 100 प्रश्न, 100 अंक, 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग.
  • परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड, ओएमआर शीट पर होगी.
  • आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर ऑनलाइन करें आवेदन.

अगर आप साल 2026 में हिमाचल प्रदेश के प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी HPCET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा के जरिए बीटेक, बी.फार्मेसी, एमबीए, एमसीए और एमएससी जैसे कई कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से HPCET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए काफी अहम मानी जाती है, जो तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज में अपना करियर बनाना चाहते हैं. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेते हैं.

B.Tech और B.Pharmacy का परीक्षा पैटर्न
बीटेक और बी.फार्मेसी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. ये सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी से होंगे. परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी और छात्रों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा.गलत जवाब देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. इसलिए छात्रों को सोच-समझकर उत्तर देना होगा

MBA, MCA और MBA (T&HM) का एग्जाम पैटर्न
एमबीए, एमसीए और एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) कोर्स के लिए परीक्षा में कुल 75 सवाल होंगे.ये प्रश्न VARC, DILR और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से पूछे जाएंगे.परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और समय सीमा 2 घंटे तय की गई है.इसमें भी हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा.ऐसे में स्पीड और एक्यूरेसी दोनों जरूरी रहेंगी.

यह भी पढ़ें – अलीराजपुर ने शिक्षा में रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा परिणामों से बदली पिछड़े जिले की पहचान

M.Sc कोर्स के लिए अलग पैटर्न
एमएससी प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. कुल अंक 100 रखे गए हैं और पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होगी.यानी गलत जवाब देने पर कम अंक कटेंगे, लेकिन फिर भी सावधानी जरूरी है.

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
HPCET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर बेस्ड तरीके से आयोजित की जाएगी.छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जाकर OMR शीट पर जवाब भरने होंगे.इसलिए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और OMR भरने की प्रैक्टिस पहले से करनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं.
  • वहां One Time Registration के तहत Register विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से अकाउंट बनाएं और Unique Him Access ID प्राप्त करें.
  • फिर लॉगिन करके  जानकारी और योग्यता भरें.
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • कोर्स लिस्ट में जाकर अपने पसंदीदा कोर्स का चयन करें और अप्लाई पर क्लिक करें. 
  • अंत में फाइनल फॉर्म डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

    यह भी पढ़ें – Career guide after 10th: 10वीं रिजल्ट आने के बाद, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *