10वीं के बाद मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम उपलब्ध होती हैं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स,साइंस में मेडिकल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जैसे रास्ते खुलते हैं, कॉमर्स से बिजनेस बैंकिंग और अकाउंट्स के अवसर मिलते हैं, आर्ट्स से प्रशासन, मीडिया, कानून और डिजाइन जैसे क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है.

अगर छात्र को गणित, विज्ञान, कंप्यूटर या रिसर्च पसंद है तो साइंस बेहतर विकल्प हो सकता है.इस स्ट्रीम में मेहनत और लगातार अभ्यास की जरूरत होती है. इसलिए सिर्फ ज्यादा नंबर आने पर साइंस चुनना जरूरी नहीं है, रुचि होना भी जरूरी है.
Published at : 17 Apr 2026 03:52 PM (IST)
