- ओवैसी यूपी चुनाव में भाजपा के खिलाफ गठबंधन चाहते हैं।
- तीसरी बार भाजपा सरकार बनने से रोकना मुख्य उद्देश्य है।
- बिहार में गठबंधन प्रस्ताव विफल रहा था, फिर भी सीट जीतीं।
- अभी सीटों की संख्या बताना जल्दबाजी होगी, ओवैसी ने कहा।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम वहां गठबंधन बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमने पहले भी यह साफ किया है कि हम भी उत्तर प्रदरेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने देना नहीं चाहते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि आइए मिलकर एक गठबंधन करते हैं. हमने बिहार में भी इसी तरह का प्रस्ताव दिया था. हमने बिहार में 6 सीटों की मांग की थी, लेकिन हमारी बात नहीं मानी गई, बावजूद इसके कि आपने हमारे 4 विधायकों को तोड़ लिया था, लेकिन सीमांचल की जनता को लाखों सलाम कि हम वो सीटें फिर से जीत गए. हम तो भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने के लिए खुला ऑफर दे रहे हैं.
यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ओवैसी?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अभी तो हम उत्तर प्रदेश में जा रहे हैं. इस रविवार (20 सितंबर) को कानपुर में हमारी जनसभा है. इसके बाद श्रावस्ती में है, आजमगढ़ में है. फिर हर एक-एक हफ्ते के बाद यूपी में हमारी अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं होंगी.’
Bhopal, Madhya Pradesh: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, “Right now, we are going to Uttar Pradesh; this coming Sunday, we have a public meeting in Kanpur, then in Shravasti, then in Azamgarh, every week. So right now, it will be premature to say on how many seats we will… pic.twitter.com/tzdryh8v5y
— IANS (@ians_india) September 15, 2026
उन्होंने कहा, ‘फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि AIMIM उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यूपी में हमारा गठबंधन हो. हमने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर आप लोग नहीं चाहते कि यूपी में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बने और हमारी पार्टी AIMIM भी ऐसा नहीं चाहती, तो आइए हम साथ मिलकर गठबंधन बनाते हैं.’
समान नागरिक संहिता पर बोले ओवैसी
इस दौरान हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड में लागू UCC, वही गुजरात के लिए है, वही असम के लिए है, वही मध्य प्रदेश के लिए है और वही महाराष्ट्र के लिए होने जा रहा है. इनमें सिर्फ सेक्शन्स के नंबर अलग हैं.’
ओवैसी ने कहा, ‘आप इन सभी UCC कानूनों को हिंदू मैरिज एक्ट और इंडियन सक्सेशन एक्ट के सामने रखकर लीजिए और देखिए कि क्या तमाशा हो रहा है. किस तरह से खास तौर पर मुसलमानों की धार्मिक आजादी को खत्म किया जा रहा है. धारा 26 को खत्म किया जा रहा है, धारा 29 को खत्म किया जा रहा है और समानता का अधिकार तो बचेगा ही नहीं.’
यह भी पढ़ेंः मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
