Headlines

Indigo फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को आगे लगने का था शक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जांच में आग नहीं मिली, यह झूठा अलार्म निकला।

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट 6E 6504 की मंगलवार (15 सितंबर, 2026) की शाम लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह विमान अगरतला से दिल्ली जा रहा था, जिसके कार्गो एरिया में स्मोक वार्निंग इंडिकेशन के चलते बीच हवा में पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, पायलट को विमान के कार्गो एरिया में आग लगने का शक हुआ और एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ में उतारने का फैसला किया गया. इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट ने तत्काल अपने इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल को एक्टिवेट किया. एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों और क्रू की सहायता के लिए फायर एंड रेस्क्यू, एंबुलेंस, मेडिकल, सुरक्षा और टर्मिनल सपोर्ट की टीमों को तैनात किया गया.

विमान में 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य थे सवार

इंडिगो के इस विमान में कुल 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे, जिसकी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत मंगलवार (15 सितंबर) को शाम 06:31 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराई गई और स्थिति को सुचारु रूप से संभाल लिया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. 

जानें कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन के विमान 6E 6504 के पायलट ने मंगलवार (15 सितंबर) को शाम 6:29 बजे इमरजेंसी घोषित की.

शाम 6:31 बजे- विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा और एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई.

शाम 6:33 बजे- विमान-बे पर पार्क हुआ.

शाम 6:35 बजे- सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.

शाम 6:39 बजे- जांच में पता चला कि आग नहीं लगी थी और यह फॉल्स अलार्म था. इसके बाद इमरजेंसी वापस ले ली गई.

फिलहाल, विमान की सुरक्षा जांच की जा रही है. इंडिगो की टेक्निकल टीम मौके पर मौजूद है. 

यह भी पढे़ंः जेपी नड्डा ने सेवा संकल्प अभियान का किया ऐलान, एक महीने तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *