सोशल मीडिया पर इन दिनों उदयपुर के पूर्व राजघराने के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मेवाड़ राजपरिवार से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पूजनीय माताश्री राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी का निधन हो गया है. महासतिया में अंतिम संस्कार की विधि के दौरान अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय महाराज की आंखों से आंसू छलक पड़े और वह खुद को संभाल नहीं पाए. सोशल मीडिया पर लोग इस भावुक वीडियो को देखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और हर कोई राजमाता को श्रद्धांजलि दे रहा है.
क्यों रो पड़े महाराज?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस छोटी सी रील के पीछे एक बेहद भावुक और दुखद खबर छिपी हुई है. पूर्व राजघराने के मुखिया डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पूजनीय माताश्री राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी का निधन हो गया है. इस बेहद दुखद खबर के सामने आते ही पूरे उदयपुर और मेवाड़ अंचल में शोक छा गया.
मां को खोने का दर्द दुनिया में सबसे बड़ा होता है, और यही दर्द इस वायरल वीडियो में महाराज के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है. महासतिया में अंतिम संस्कार की पवित्र विधि के दौरान जब लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी मां को आखिरी विदाई दे रहे थे, तो वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और कैमरे के सामने ही उनकी आंखों से आंसु टपकने लगे.
वीडियो देख भावुक हुए लोग
इंटरनेट पर जैसे ही लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का यह बेहद भावुक वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भी नम हो गईं. हमेशा राजसी ठाठ, रौबदार मूछों और कड़क अंदाज में दिखने वाले अपने महाराज को इस तरह अपनी मां के अंतिम दर्शन करते हुए टूटते देख फैंस का दिल भर आया है. इंस्टाग्राम रील्स पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हमको हम ही से चुरा लो- रानू मंडल ने रोमांटिक अंदाज में गाया गाना
कमेंट सेक्शन में रो पड़े यूजर्स
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स महाराज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के प्रति सहानुभुति प्रकट कर रहे हैं. एक यूजर बेहद भावुक अंदाज में कमेंट में लिखता है कि एक मां का जाना क्या होता है, यह सिर्फ वही बेटा समझ सकता है जिसने अपनी मां को खोया हो. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि हमेशा शेर की तरह दहाड़ने वाले हमारे लक्ष्यराज सिंह जी आज एक छोटे बच्चे की तरह बेबस नजर आ रहे हैं. मां के सामने हर राजा और हर औहदा छोटा पड़ जाता है.
इसके अलावा कई सारे यूजर्स कमेंट सेक्शन में ओम शांति और राजमाता साहिबा अमर रहें लिखकर मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स का यह रिएक्शन साफ दिखाता है कि इस शाही परिवार का अपनी जनता के साथ कितना गहरा और भावनात्मक जुड़ाव है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी शख्स ने जताई राम मंदिर दर्शन की इच्छा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
