मथुरा के वृंदावन में मंगलवार को निषाद समाज के नाविकों से की गई, जिसमें दस नाविक घायल हो गए. इस घटना को को लेकर आज यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद पीड़ितों से मिलने मथुरा आएंगे. नाविकों से मारपीट का वीडियो और अस्पताल में एंबुलेंस स्टाफ से मारपीट करते हुए दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.
संजय निषाद ने इस घटना को लेकर चिंता भी जताई और कहा कि निषाद समाज के ग़रीब और मेहनतकश नाविकों पर हुआ जानलेवा हमला अत्यंत दुखद और निंदनीय है. अपनी मेहनत से रोजी-रोटी कमाने वाले इन नाविकों से दंबंगों द्वारा नाव का किराया देने से इनकार किया गया और जब उन्होंने अपना हक मांगा तो धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया.
‘कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे’, UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
संजय निषाद ने घटना को बताया निंदनीय
संजय निषाद ने कहा कि इस हादसे में 10 नाविक घायल हुए हैं. यही नहीं जब घायलों को उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था तो एंबुलेंस को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई. ये घटना अत्यंत गंभीर है. मंत्री ने कहा कि मैं निषाद समाज के साथ खड़ा हूं और विश्वास दिलाता हूं कि वो अकेले नहीं है. सम्मान अधिकार और न्याय की लड़ाई में मैं उनके साथ रहूंगा.
घायलों और पीड़ित परिवार से मिलेंगे संजय निषाद
संजय निषाद आज दोपहर एक बजे मथुरा के अस्पताल पहुंचेगे, जहां वो घायलों और उनके परिजनों से मुलाक़ात करेंगे. उन्होंने कहा कि वो इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी देंगे ताकि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो. उन्होंने सभी आरोपियों का तत्काल गिरफ्तारी, घायल को बेहतर इलाज सुविधा दिए जाने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की भी मांग की है.
वृंदावन में नाविकों के साथ हुई मारपीट
बता दें कि मंगलवार को यमुना घाट पर नाविकों के साथ दबंगों ने मारपीट की थी. जानकारी के मुताबिक नाविकों ने जब उनसे किराया मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया. वहीं कुछ लोग कार खड़ी करने के लिए ई-रिक्शा को नही हटाने को भी वजह बता रहे हैं. हैरानी की बात है कि जब घायल नाविकों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तब भी दंबंगों ने एंबुलेंस रोककर उनके साथ मारपीट की. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
‘नाराज फूफा’ कौन है?, जयंत चौधरी के करीबी नेता ने बताई पूरी कहानी
