Headlines

25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के ‘मन्नत’ का मेंटेनेंस और बिजली खर्च


शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान हैं. उनके देश और विदेशों में करोड़ों फैंस हैं जो उनकी झलक भर पाने के लिए बेताब रहते हैं. वहीं शाहरुख खान काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं और मुंबई में 300 करोड़ के बंगले मन्नत में रहते हैं. फिलहाल एक्टर के इस ड्रीम होम में रेनोवेशन का काम जारी है.

बीते दिन शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन में मन्नत को लेकर अपडेट शेयर किया. दरअसल एक फैन ने सुपरस्टार से कहा कि सर मन्नत बेच दो अगर इस बार भी बालकनी में नहीं आना है तो. इस पर एक्टर ने कहा, ‘नई गैलरी बना रहा हूं ना तो अब और भी चमकूंगा नई गैलरी पर.’

इन सबके बीच चलिए यहां जानते हैं कि शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत का मेंटेंनेंस और मंथली बिजली खर्च कितना होता है?

बेहद आलीशान है शाहरुख खान का घर मन्नत
शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ मुंबई के सबसे शानदार घरों में से एक है. सियासत डॉट कॉम के मुताबिक, ओरिजनली ‘विला वियना’ नाम की इस प्रॉपर्टी को शाहरुख खान ने 2001 में खोरशेड भानु संजना ट्रस्ट से 13.32 करोड़ रुपये में खरीदा था.

अब इसकी मार्केट वैल्यू 300 करोड़ रुपये है. 27 हजार स्क्वेयर फीट में फैला यह छह मंजिला विला बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में है और यहां से अरब सागर का नजारा दिखता है.

25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के 'मन्नत' का मेंटेनेंस और बिजली खर्च

इस आलीशान घर में पांच बेडरूम, एक बड़ी लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, एक प्राइवेट मूवी थिएटर और एक ऑफिस है.

लाखों रुपये की है शाहरुख खान के मन्नत की नेमप्लेट
वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत की नेमप्लेट भी काफी एक्सपेंसिव है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 25 लाख रुपये की है. शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मन्नत की नेमप्लेट डिजाइन की थी. कई खबरों में कहा गया था कि मन्नत की नेमप्लेट डायमंड की है. बाद में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गौरी खान ने बताया था कि मन्नत की नेमप्लेट असल में “ग्लास क्रिस्टल वाले ट्रांसपेरेंट मटीरियल” से बनी है.

 

मन्नत के एंट्रेंस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा था, “आपके घर का मेन दरवाजा आपके परिवार और दोस्तों के आने की जगह है. इसलिए नेमप्लेट पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है. हमने ग्लास क्रिस्टल वाला ट्रांसपेरेंट मटीरियल चुना है जो पॉजिटिव, एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला और शांत एहसास देता है.” उन्होंने गौरी खान डिजाइन हैशटैग भी जोड़ा था.

शाहरुख खान के मन्नत का कितना आता है बिजली का बिल?
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों  सुहाना खान,आर्यन खान और अबराम खान  के साथ अपने आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ‘मन्नत’ के बिजली बिल के लिए कितनी रकम चुकाते हैं? यह सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएं, क्योंकि यह किसी सीईओ की सालाना सैलरी से भी ज्यादा है.

25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के 'मन्नत' का मेंटेनेंस और बिजली खर्च

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के मन्नत का मंथली बिजली का खर्चा 43-45 लाख रुपये आता है. वहीं मन्नत के मेंटेंस को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है. 

25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के 'मन्नत' का मेंटेनेंस और बिजली खर्च

ये भी पढ़ें:-‘उनके जैसा आर्टिस्ट न तो कोई हुआ है और न होगा’, दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा की जमकर तारीफ

शाहरुख खान वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अब किंग में नजर आएंगें. बीते दिन सुपरस्टार ने फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म की थी और बताया था कि ये फिल्म दिसंबर क्रिस्मस के मौके पर यानी 24 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल् में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. किंग को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है और इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा सहित कई कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को फिर ‘हनुमान अंश’ की रही धूम, ‘हैवान’ की हालत हुई बुरी, जानें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *