रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. ईशा रिखी बादशाह से अपना रिश्ता खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही बिग बॉस में पहुंच गई थीं. यहां अपना परिचय देते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया. वहीं अब एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए बादशाह पर सोशल, फिजिकल और इमोशनल चीटिंग के आरोप लगाए हैं.
बादशाह पर ईशा रिखी ने लगाए ये आरोप!
सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20′ के एक लेटेस्ट एपिसोड की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है, जिसमें ईशा रिखी कंटेस्टेंट कनिका मान से बात करते हुए कह रही हैं,’ अगर कोई आकर कहेगा कि कनिका ऐसी है तो मैं कहूंगी कि जब तक मैं नहीं देखूंगी मैं नहीं मानूंगी. मैं ऐसी ही हूं. रिलेशनशिप में भी मैं वैसी ही हूं. अगर कोई आकर मुझे कुछ बोलेगा, तो मैं बोलूंगी, ‘या तो मुझे सबूत दो, या मेरे दिमाग से खेलना बंद करो.’
ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल
ईशा ने आगे कहा, ‘जब रिश्ता खत्म होता है, तब तुम्हें एहसास होता है कि पूरा समय तुम्हारे साथ खेल खेला जा रहा था.’ इस पर उनसे कनिका ने पूछा कि फिजिकल, इमोशनल या सोशल, उन्होंने किस तरह की चीटिंग झेली हैं? इस पर ईशा ने कहा, ‘सभी तरह की.’
उन्होंने आगे कहा, ‘वो जो बीच में लटकना होता है ना, इस सिचुएशन में फंसना ना मेरे लिए बहुत टॉक्सिक हो जाता है. मैं कह रही हूं कि तू मेरी बेस्ट फ्रेंड है और बेस्ट फ्रेंड वाली मैं तुझे सारी फीलिंग दे रही हूं. हर जगह तुझे अपनी बेस्ट फ्रेंड बनाकर लेकर जा रही हूं, लेकिन फिर तुझे पता चलता है कि बेस्ट फ्रेंड तो मैं थी ही नहीं.’ इस बयान के साथ भी ईशा ने बादशाह की ओर इशारा करते हुए निशाना साधा.
5 महीने में ही हो गया बादशाह-ईशा का तलाक
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में शादी की थी और ये रिश्ता 6 महीने भी नहीं टिक पाया. 5 महीने में ही दोनों कुछ दिनों पहले तलाक लेकर अलग हो गए थे. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके अपने तलाक का ऐलान किया था और तलाक की कोई वजह नहीं बताई थी. हालांकि अब ईशा ने बिना नाम लिए बादशाह को निशाना बनाया है.
ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने
