Headlines

असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार – ‘आप जिन्ना…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ओवैसी ने यूसीसी को मुसलमानों को निशाना बनाने वाला बताया।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी के बयान पर पलटवार।
  • सिंह ने ओवैसी को जिन्ना की भूमिका न निभाने को कहा।
  • उन्होंने शरीयत के बजाय आईपीसी कानून पालन पर जोर दिया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिए बयान को लेकर बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब देश के एक सीनियर बैरिस्टर हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप जिन्ना की भूमिका न निभाएं. उन्होंने कहा कि इतने सालों पहले देश का बंटवारा किस आधार पर हुआ था? आधार धर्म था और हिंदुओं ने अपनी हर चीज को संविधान में शामिल किया.’

ओवैसी को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब कोई (मुसलमान) मर्डर करता है, तो आप कहां कहते हैं कि कुरान के तहत उसका गर्दन काट दिया है या चोरी किया तो उसका हाथ काट दिया जाए. ये तो नहीं कहते हैं. आप उस वक्त आईपीसी की धाराएं और कानून की तरफ देखते हैं. इन दोनों में से कोई एक होगा. यहां चुरचुरो-मुरमुरो नहीं चलेगा. वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने के लिए शरिया कानून की बात कर रहे हैं.’  

उन्होंने कहा, ‘धर्म के आधार पर बने पाकिस्तान में मंदिरें भी ढह गईं और बेटियां भी लूट गईं और यहां 3,000 से 3 लाख मस्जिदें बन गईं, तो हमने कभी इस पर आपत्ति नहीं जताई, तो अब क्या सिर पर बैठेंगे.’

AIMIM चीफ ने क्या दिया था बयान?

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को भोपाल में आयोजित रैली में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आरोप लगाए. 

उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम में BJP की तरफ से लागू किया गया समान नागरिक संहिता (UCC) सिर्फ इसलिए बनाया गया, ताकि भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जाए. यह UCC कानून समानता के लिए नहीं बनाया गया. इसे सिर्फ इसलिए बनाया गया है, ताकि हिंदू मैरिज एक्ट और हिंदू डिवोर्स एक्ट जैसे कानून गैर-हिंदू समुदायों पर भी लागू किए जा सके.’ 

यह भी पढ़ेंः असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज – ‘जो बीवी की गुलामी करता है वो…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *