BCCI ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) ऑक्शन की तारीख का एलान कर दिया है. नीलामी 28 अक्टूबर को होगी. इसके बाद IPL 2027 का ऑक्शन भी चर्चा में आ गया है. मिनी ऑक्शन का आयोजन इस बार भारत में ही करवाया जा सकता है, लेकिन अब तक बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए तारीख का एलान नहीं किया है. मगर ऑक्शन से करीब एक सप्ताह पहले तक ट्रेड विंडो खुली रहेगी, इसलिए खिलाड़ियों का एक से दूसरी टीम में जाना पूरी तरह संभव है.
अब तक IPL 2027 के लिए सिर्फ एक ट्रेड डील हुई है. ऋषभ पंत LSG का साथ छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए हैं, जहां उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि लखनऊ में उन्हें 27 करोड़ रुपये मिल रहे थे. उनकी जगह कुलदीप यादव दिल्ली छोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले ऐसे ही कई बड़ी ट्रेड डील देखने को मिल सकती है.
हार्दिक पांड्या-कैमरून ग्रीन (MI-KKR)
IPL 2027 के लिए हार्दिक पांड्या सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें बार-बार सामने आती रही हैं और उनका नाम अब तक CSK, KKR और राजस्थान रॉयल्स से भी जोड़ा गया है. परिस्थितियों को आकलन किया जाए तो कोलकाता वह टीम है जिसको हार्दिक की सबसे ज्यादा जरूरत है. हार्दिक के आने से KKR की कप्तानी को लेकर टेंशन दूर हो जाएगी. एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आने से कोलकाता कैमरून ग्रीन को MI में भेज सकती है. यह एक लाइक टू लाइक ट्रेड भी होगा.
सूर्यकुमार यादव (MI-KKR)
इस लिस्ट में शामिल एक और संभावित मुंबई-कोलकाता डील. चूंकि कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान की सख्त जरूरत है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव का नाम भी सामने आया है. दरअसल इन अटकलों को तूल रॉबिन उथप्पा ने दिया था, जिन्होंने सूर्या के मुंबई से कोलकाता जाने की संभावना पर चर्चा की थी. सूर्यकुमार 2014-17 तक चार सीजन पहले भी KKR के लिए खेल चुके हैं. हालांकि इस ट्रेड डील को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका
सैम कर्रन (RR-RCB)
सैम कर्रन IPL 2026 से पहले संजू सैमसन ट्रेड डील का हिस्सा रहे थे, जिसमें सैमसन के बदले CSK ने कर्रन और रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में भेज दिया था. कर्रन RCB के साथ ट्रेड की खबरों के कारण चर्चा में रहे हैं. उन्हें रोमारियो शेफर्ड के साथ ट्रेड किए जाने के दावे सामने आए थे.
यह भी पढ़ें:
तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
