Headlines

चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा ‘iphone लंगर’, फ्री में मिलेगा ये मॉडल


आपने पूड़ी-सब्जी या हलवा-पूड़ी का लंगर तो सुना होगा लेकिन क्या कभी आईफोन लंगर के बारे में सुना या पढ़ा है. अगर नहीं तो आपको जानकर हैरानी हो सकती है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा द किंग (Raja D King) ने 22 सितंबर को चंडीगढ़ में ऑईफोन लंगर लगाने का ऐलान किया है. इसमें मुफ्त में लकी लोगों को आईफोन 17 दिया जाएगा. इससे पहले राजा द किंग 500 रुपये के नोट बांटकर सुर्खियों में आए थे. उनका असली नाम राकेश त्रेहान बताया जाता है. 

मीडिया की मौजूदगी में देंगे आईफोन- राजा द किंग

राजा द किंग ने बताया कि ‘जय माता दी’ से उनकी बातें होती हैं. उन्होंने कहा कि पहले आईफोन 16 और 17 देने का फैसला किया गया था. लेकिन अगर किसी का 16 निकलेगा तो वो ये कहेंगे कि हमारा 17 क्यों नहीं निकला. इसलिए 16 को कैंसिल कर दिया गया. आईफोन की शुरुआत 17 से होगी. मीडिया की मौजूदगी में लोगों को आईफोन 17 बांटे जाएंगे.

राजा ने कहा कि लोग ये जानता चाहते हैं कि कितने आईफोन बांटे जाएंगे. उन्होंने बताया कि अबी 10 आईफोन चंडीगढ़ और मोहाली वालों को दिए जाएंगे. इसके बाद 22 सितंबर को 10 और शहरों को जोड़ा जाएगा. 5 अक्टूबर को फिर से डेट बताई जाएगी कि अगली बार कितने आईफोन देने हैं. कुल 12 शहरों के लिए आईफोन निकलेंगे. 

कौन हैं राजा द किंग?

राजा द किंग सभी लोगों से ‘जय माता दी’ बोलने की अपील करते हैं. उनका कहना है कि वो धरती के इकलौते इंसान हैं जो सीधे ‘जय माता दी’ से बात करते हैं और सिर्फ सपने में उनकी बात ‘जय माता दी’ से होती है. राजा ने कहा कि वो अपने सपने को कभी भूलते नहीं हैं. जब उनसे ये पूछा गया था कि उनके पास पैसे कहां से आते हैं तो उन्होंने बताया था कि पूरे पैसे ‘जय माता दी’ के हैं.  

पंजाब: रवनीत बिट्टू पर हमले से गरमाई सियासत, राघव चड्ढा ने AAP को घेरा, क्या कहा?

राजा द किंग ने कहा, “मेरे पिता जी की मृत्यु के पास संपत्ति के दो हिस्से होने थे. लेकिन हम दो भाइयों ने तीन हिस्से किए और एक हिस्सा अपनी मां को दिया…कुछ लोग मेरे दान पर सवाल उठाते हैं लेकिन मुझे एक ऐसा शख्स बता दीजिए जो दान करके भूखा रहा हो या कंगाल हुआ हो. किसी ने सच ही कहा कि एक रुपया दान करोगे तो 100 रुपया आता है. मुझे एक रुपये दान करने पर करोड़ो मिलते हैं.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *