Headlines

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईयरबड्स या बोन कंडक्शन हेडफोन बेहतर विकल्प हैं.

जिम में वर्कआउट करते समय या रनिंग के दौरान Headphones लगाकर म्यूजिक सुनना कई लोगों की आदत होती है.  खासकर Noise-Cancelling Headphones बैकग्राउंड की आवाज को काफी हद तक कम कर देते हैं, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, तो यही पसीना आपके डिवाइस के लिए दिक्कत बन सकता है. ऐसे में Headphones चुनते समय Sweat और Water Resistance पर ध्यान देना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि पसीने से Headphones को कैसे सुरक्षित रखें. 

पसीने से Headphones को क्या नुकसान होता है?

ज्यादा पसीने में Over-Ear Headphones के ईयर कुशन अंदर नमी पहुंच सकती है, जिससे समय के साथ मटेरियल खराब होने और बदबू आने की समस्या हो सकती है. साथ ही पसीने में मौजूद Salt Headphones के मेटल कनेक्टर और अंदर के कंपोनेंट्स पर भी असर डाल सकता है, जिससे चार्जिंग और साउंड में दिक्कत आ सकती है. Headphones खरीदने से पहले उनकी Sweat और Water Resistance की जानकारी जरूर देखें.

Headphones को कैसे सुरक्षित रखें?

Headphones को पसीने से बचाने के लिए Sweatproof Earpad Covers का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये मौजूदा ईयर कूशन के ऊपर लगाए जाते हैं और इस्तेमाल के बाद निकालकर धोए जा सकते हैं. Silicone Covers नमी से ज्यादा सुरक्षा दे सकते हैं, जबकि Knit Fabric Covers भी पसीना सोखते हैं और Washable होते हैं. 

Workout के बाद Headphones तुरंत करें साफ

पसीने वाले Workout के बाद Headphones को सीधे Bag या Case में रखने की जगह पहले अच्छी तरह साफ करें. Dry Towel या Tissue से मौजूद नमी हटा दें. पसीने साफ करने के लिए Antibacterial Wipe का इस्तेमाल किया जा सकता है. Ear Cushions निकालने वाले Headphones में इन्हें अलग करके भी साफ करें, लेकिन अंदर नमी जाने से बचाएं. सफाई के बाद Headphones और Cushions को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी Ventilation हो और अपने आप सूख सकें. 

यह भी पढ़ें – Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips

Headphones की जगह चुनें Earbuds

Over-Ear Headphones के मुकाबले कई Wireless Earbuds पसीने और पानी से बचाव के लिए ज्यादा बेहतर हो सकते हैं. कई Earbuds में IP Rating भी दी जाती है, जिससे उनकी Water और Sweat Resistance का पता चलता है. अगर आपको Earbuds पहनना पसंद नहीं है, तो Bone Conduction Headphones भी एक ऑप्शन हैं. इनमें आवाज कान के अंदर भेजने की जगह Cheekbones के जरिए पहुंचाई जाती है.

यह भी पढ़ें – 20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *