Headlines

Womens Reservation Bill 2026 Rahul Gandhi Viral Video : दादी… गार्डन… और जादू… राहुल गांधी की बातें सुन भड़के यूजर्स, बोले- कौन करता है ऐसे?


Rahul Gandhi: लोकसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और जोरदार चर्चा देखने को मिली. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण से ज्यादा चुनावी राजनीति को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया.

अपने भाषण में उन्होंने बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनकी दादी उन्हें डर का सामना करना सिखाती थीं और इसी के जरिए उन्होंने असली ताकत की बात की, साथ ही जादूगर शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे प्रधानमंत्री मोदी पर तंज माना गया. इस टिप्पणी पर सरकार के नेताओं ने आपत्ति जताई और सदन में हंगामा हुआ, जबकि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी बातों को लेकर मिली-जुली लेकिन काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दीं.

जादूगर वाली टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद

राहुल गांधी ने अपने भाषण में बिना नाम लिए मैजिशियन यानी जादूगर शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे सत्ता पक्ष ने सीधे प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तंज माना. इस पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने कड़ी आपत्ति जताई. उनका कहना था कि इस तरह की भाषा न सिर्फ प्रधानमंत्री का, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है. सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी से माफी की मांग की, जिससे सदन में हंगामा और बढ़ गया. 

यह भी पढ़ें –Virat Kohli Like Influencer Photo: कोहली ने फिर की ‘विराट’ गलती, इस हसीना को कर दिया ‘लाइक’, अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स

राहुल गांधी की बातें सुन भड़के यूजर्स

राहुल गांधी के दादी, गार्डन और जादू वाले बयान पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने उनके बयान को समझने में उलझन जताई, जबकि कई लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के गंभीर मुद्दों के बीच ऐसे किस्से किस काम के हैं. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि आखिर कहना क्या चाहते हैं, जबकि कुछ ने इसे कमजोर भाषण बताया. इसके अलावा कई यूजर ने लिखा कि भाई, सीधी बात क्यों नहीं करते, तो एक यूजर ने कहा कि इतना बड़ा मुद्दा था, लेकिन भाषण सुनकर कुछ समझ ही नहीं आया. वहीं कई लोगों ने लिखा ये दादी, गार्डन और जादू ये सब क्यों मुद्दे पर बात करो. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: छोटी बच्ची को कुचलने वाली थी तेज रफ्तार ट्रेन, सुपरहीरो की तरह सामने आ गई गाय, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal LearnDash LMS SamCart Integration LearnDash LMS Slack Integration LearnDash LMS Stripe Integration LearnDash LMS Toolkit Addon LearnDash LMS Visual Customizer LearnDash LMS WooCommerce Integration Addon LearnDash LMS WordPress Plugin LearnDash LMS Zapier Integration LearnDash Notes LearnKit – e-Learning Elementor Template Kit