शादियों और पारिवारिक फंक्शन में जेठ-बहू के रिश्ते का सम्मान तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन जब बात जश्न और डांस फ्लोर की आती है, तो यह बॉन्डिंग और भी ज्यादा खास हो जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद खूबसूरत और एनर्जेटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने जेठ जी के सामने ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया कि पूरी महफिल झूमने पर मजबूर हो गई. प्रसिद्ध हरियाणवी गाने ‘तू कैसे देखेगी फिल्म’ पर बहू के लटके-झटके और जेठ जी के मैचिंग स्टेप्स ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.
सिल्वर-ग्रे साड़ी में पल्लू संभालकर काटा बवाल, जेठ जी ने भी दिया पूरा साथ
वायरल हो रही इस खूबसूरत क्लिप में देखा जा सकता है कि एलिगेंट सिल्वर-ग्रे साड़ी और हाथों में लाल चूड़ा पहने महिला ने पूरे देसी अंदाज में सिर पर पल्लू रखकर डांस करना शुरू किया. जैसे ही हरियाणवी बीट्स तेज हुईं, उन्होंने चेहरे पर खिली मुस्कान के साथ एक से बढ़कर एक कातिलाना एक्सप्रेशंस दिए. माहौल तब और भी ज्यादा मजेदार हो गया जब ब्लैक फॉर्मल आउटफिट और चश्मे में नजर आ रहे उनके जेठ जी ने भी शर्माने के बजाय सीधे डांस फ्लोर पर एंट्री मार दी.
जेठ जी ने भी अपनी बहू के ताल से ताल मिलाते हुए जमकर ठुमके लगाए और पूरे स्वैग के साथ परफॉर्मेंस को एन्जॉय किया. दोनों की इस कमाल की ट्यूनिंग और एनर्जी ने वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों को तालियां और सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
फैमिली बॉन्डिंग ने जीता दिल, लोग बोले ‘घर का माहौल ऐसा ही होना चाहिए’
आमतौर पर पारंपरिक परिवारों में जेठ और बहू के बीच एक दूरी मानी जाती है, लेकिन इस वीडियो ने उस सोच को एकदम बदल दिया है. जेठ-बहू की इस बेफिक्र और दोस्ताना केमिस्ट्री को सोशल मीडिया यूजर्स दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह वीडियो लूप पर देखा जा रहा है और कमेंट सेक्शन में तारीफों का तांता लग गया है.
एक यूजर ने लिखा..”बहू का ग्रेस और जेठ जी का सपोर्ट… भाई साहब, आज के समय में हर घर में ऐसा ही खुशमिजाज माहौल होना चाहिए.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”सिल्वर साड़ी में भाभी जी के एक्सप्रेशंस बहुत ही शानदार हैं, और जेठ जी ने भी डांस में कोई कसर नहीं छोड़ी.” एक और फैन ने लिखा: “हरियाणवी गानों की बात ही अलग होती है, पूरे परिवार ने मिलकर महफिल लूट ली.”
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
