Headlines

कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस


बॉलीवुड की मशहूर एकट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अपने बढ़े हुए वजन को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं. हाल ही में उन्हें अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में अपने पति और एक्टर विकी कौशल के साथ देखा गया था. जहां फैंस एक्ट्रेस को देखकर हैरान रह गए, क्योंकि उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था. इसे लेकर लोगों ने उन पर भद्दे कमेंट्स भी किए. वैसे आपको बता दें कि कैटरीना से पहले करीना कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक, कई मशहूर एक्ट्रेसेस को भी बढ़े हुए वजन के चलते आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ा है.

करीना कपूर खान

करीना कपूर भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. करीना कपूर को अपनी प्रेग्नेंसी के बाद आलोचनाएं झेलनी पडी थीं, क्योंकि उनका काफी वजन बढ़ गया था. बड़े बेटे तैमूर और फिर छोटे बेटे जहांगीर के जन्म के बाद भी करीना का काफी वजन बढ़ गया था.

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में करीना ने इस मामले पर कहा था, ‘मैं इन चीजों से बिल्कुल परेशान नहीं होती हूं. मैं जानती हूं कि अपनी लाइफ को कैसे सही दिशा में ले जाना है और सोशल मीडिया से कब पीछे हटना है. आज के दौर में हर कोई रिव्यू लिख रहा होता है और हर कोई आपको बड़ी बारीकी से देखता है.’

ये भी पढ़ें: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सीता बन ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा, दिया करारा जवाब

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. हालांकि एक्ट्रेस को कभी अपने बढ़े वजन के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. कान्स 2026 में उनकी मौजदूगी और बेटी आराध्या के जन्म के बाद एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी.

कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस

जब ऐश्वर्या को बेटी के जन्म के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल किया गया था तो उन्होंने इसका जवाब पत्रकार डेविड फ्रॉस्ट के साथ इंटरव्यू में दिया था. अभिनेत्री ने कहा था, ‘ये नॉर्मल चीज है. मेरे शरीर का वो बदलाव स्वाभाविक था. मैं हर चीज के साथ कम्फर्टेबल थी चाहे मेरा वजन बढ़े या फिर पानी की कमी हो. ये ऐसी चीज है जिस पर मुझे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है.’

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस चीज का सामना कर चुकी हैं. साल 2023 में एक्ट्रेस बेटी की मां बनी थीं और फिर उनका वजन काफी बढ़ गया था. उन्होंने बीबीसी न्यूज इंडिया को दिए इंटरव्य में बताया था कि उन्होंने फैसला लिया था कि वो पहले जैसा वजन नहीं चाहती है. उन्होंने कहा था, ‘गलैमर की दुनिया में महिलाओं पर नजर रखी जाती है कि वो क्या कर रही है, कैसे कर रही है?’ एक्ट्रेस ने कहा था कि हमेशा स्लिम ट्रिम और ग्लैमर दिखाने के लिए ही महिलाओं का शरीर नहीं होता है.

कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस

हुमा कुरैशी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कई बार बढ़े वजन को लेकर परेशानी का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में बताया था कि लोग उन्हें वजन कम करने के लिए सर्जरी कराने तक की सलाह देते थे. बढ़े वजन के कारण एक्ट्रेस को फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा है.

कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस

पत्रलेखा

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने साल 2021 में राजकुमार राव से शादी की थी और फिर कपल ने 15 नवंबर 2025 को बेटी का वेलकम किया था. इसके बाद उन्हें भी बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. अभिनेत्री ने इसका जवाब अप्रैल 2026 में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिया था. उन्होंने लिखा था कि मेरा वजन बढ़ना आपको अजीब लग रहा है, मैंने अभी एक बच्चे को जन्म दिया है, बैठकर पहाड़ नहीं खाया है. भगवान के लिए प्लीज थोड़ा दयालुपन दिखाओ.’

कैटरीना कैफ से पहले बढ़े वजन पर भद्दे ताने झेल चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस

ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने बॉडीगार्ड्स पर गुस्सा हुए सलमान खान! बच्चे को बचाया और भीड़ के आगे जोड़ लिए हाथ; वायरल हुआ वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *