Headlines

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार, उमस करेगी परेशान


दिल्ली में आज (19 सितंबर ) भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिसके चलते हल्की बूंदा-बांदी भी कुछ जगह हो सकती है. मौमस विभाग के मुताबिक आज भारी बारिश या थंडरस्ट्रोम जैसा कुछ नहीं है. तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. दिन में गर्मी और उमस का एहसास रहेगा.

आर्द्रता सुबह करीब 70 फीसदी और शाम को 60 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है. जिसके कारण दिन भी उमस सी बनी रहेगी. ये जाते हुए मानसून का असर है. अब जल्द ही मानसून दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से विदा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, ‘जब ये लोग छोड़कर गए थे…’

भारी बारिश की संभावना नहीं 

 मौसम विभाग के मुताबी दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन भारी बारिश के कोई आसार नहीं है. बीते दिन शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहा था. अब शनिवार को भी दिन में तापमान 34 डिग्री से ऊपर जा सकता है. दिल्ली या आसपास आज बारिश के आसार बहुत कम है.इसलिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन में मौसम साफ रहेगा.

मानसून की वापसी के संकेत 

मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून कमजोर पड़ रहा है. इसलिए बारिश भी न के बराबर हो रही है. सिर्फ आंशिक रूप से बादलों का ही अनुमान है. आंधी-तूफ़ान के भी कोई आसार नहीं दिख रहे. लिहाजा मौसं पूरी तरह गर्म बना रहेगा सुबह और शाम को तापमान में अब गिरावट होना शुरू हो चुकी है.

आर्द्रता अधिक होने के कारण दिन में उमस बढ़ेगी और शाम को नमी ज्यादा महसूस हो. इससे कुछ लोगों खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत वालों को सावधान रहने और मौसम के अनुकूल खानपान की सलाह दी गयी है. दिल्ली में हवा का दवाब कम होने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. आने वाले समय में इसमें और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: DUSU Election Result 2026: छात्रसंघ चुनाव में कौन मारेगा बाजी? यहां पढ़ें रिजल्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *