मुंबई के पवई स्थित IIT Bombay में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद आज इसका असर पूरे कैंपस में देखने को मिला. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आंदोलन किया, जिसके चलते IIT परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया.
सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, B.Tech का एक छात्र परीक्षा के दौरान कथित तौर पर कॉपी करते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद शिक्षकों ने छात्र को उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद छात्र हॉस्टल में चला गया. शाम के समय उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने की नारेबाजी
छात्र की मौत की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी कैंपस में जुटने लगे. छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल परिसर में स्थिति को लेकर तनाव का माहौल बताया जा रहा है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह और परीक्षा में कथित नकल की घटना से इसका संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की आरती तो VHP नेता बोले, ‘अगर कोई…’
