बिहार शरीफ में शनिवार को एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी के पहुंचने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए लोग उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ने लगे. इसी दौरान उनकी लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर पथराव कर दिया गया पथराव में गाड़ी के कई शीशे टूट गए.
जूलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं काजल राघवानी
बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ में शोरूम के उद्घाटन के मौके पर भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही शोरूम के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए भीड़ लगातार बढ़ती चली गई काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई और स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण से बाहर होती चली गई थी, हालांकि, जिस गाड़ी पर हमला हुआ उस गाड़ी पर काजल राघवानी नहीं थी उसके सहयोगी थे.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों को पछाड़ा, बनी अगस्त की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा
मौजूद लोगों के अनुसार, काजल राघवानी जैसे ही शोरूम से निकलने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की ओर बढ़ीं. भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी इसी दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया गया जिससे फॉर्च्यूनर के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, स्थिति बिगड़ने के बाद शोरूम संचालक और सुरक्षाकर्मियों ने काजल राघवानी को भीड़ से सुरक्षित निकालने की रणनीति बनाई बताया गया कि उन्हें सीधे बाहर निकालने के बजाय चतुराई से बेसमेंट में ले जाया गया इसके बाद बाउंसरों और पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला गया.

भीड़ ने काजल राघवानी की गाड़ी का पीछा किया
बताया जा रहा है कि काजल राघवानी की गाड़ी जैसे ही वहां से निकली बेकाबू भीड़ ने उनकी गाड़ी का पीछा भी किया इस दौरान लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लगातार गाड़ी के पीछे दौड़ते नजर आए काफी मशक्कत के बाद कलाकार को सुरक्षित वहां से निकाला जा सका. शोरूम के उद्घाटन के साथ-साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित था.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दुनियाभर में बजा डंका, ‘भूत बंगला’ समेत 2026 की टॉप 6 फिल्मों को पछाड़ा
कार्यक्रम में काजल राघवानी की मौजूदगी को लेकर लोगों में खासा उत्साह था, लेकिन उद्घाटन के दौरान ही भारी संख्या में भीड़ जमा हो जाने और स्थिति बेकाबू होने के बाद आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया. आयोजकों का कहना है कि कलाकार की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल कार्यक्रम को नियंत्रित करना जरूरी हो गया था भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी स्थगित करना पड़ा, हालांकि संचालक भगदड़ और हंगामा से इनकार किया है.
वहीं घटना को लेकर लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण कार्ड दिया गया था, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.
‘राइज एंड फॉल 2’ में दिखेंगी काजल राघवानी
बहरहाल, काजल राघवानी के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो जल्द ही ‘भोजपुरी बवाल’ के बाद रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आने वाली हैं. इसमें वो तेज प्रताप यादव के साथ एंट्री करने वाली हैं. इसके पहले दोनों ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ दिखे थे.
