Headlines

पंजाब में पुलिसकर्मियों को एडवाइजरी, BJP नेता सुनील जाखड़ ने सरकार को घेरा


पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. जाखड़ के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की हो रही हत्याओं के बीच पंजाब सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है.

जाखड़ के मुताबिक, एडवाइजरी में पुलिसकर्मियों से अकेले यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है. इसके अलावा ड्यूटी के अलावा आने-जाने के दौरान वर्दी पहनकर यात्रा न करने और दोपहिया वाहन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है. संभव हो तो पुलिसकर्मियों से ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.

पंजाब: सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें मांगे

बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पंजाब किस दिशा में जा रहा है? पंजाब में इन दिनों अपराधियों को पुलिस का डर नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस ही गैंगस्टरों और बदमाशों से डरी हुई नजर आ रही है.”

जाखड़ ने आगे कहा, “अपराधियों द्वारा कई पुलिस अधिकारियों की हत्या किए जाने के बाद, माना जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है.”

उन्होंने एडवाइजरी में कही गई बातों का जिक्र करते हुए लिखा, “इस एडवाइजरी में पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे अकेले यात्रा करने से बचें, ड्यूटी के अलावा आने-जाने के दौरान वर्दी पहनकर यात्रा न करें, दोपहिया वाहनों से यात्रा न करें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.”

जाखड़ ने पंजाब पुलिस पर उठाया सवाल

सुनील जाखड़ ने अपनी पोस्ट में पंजाब पुलिस के पुराने दौर का जिक्र करते हुए सवाल किया, “सवाल उठता है कि क्या यह वही पंजाब पुलिस है, जिसने कभी राज्य से आतंकवाद का सफाया किया था?”

पंजाब CM भगवंत मान की दो टूक, ‘पानी की एक भी बूंद बांटने का सवाल नहीं’

जाखड़ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमृतसर में ड्यूटी के दौरान एक एएसआई की हत्या के बाद पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *