DUSU चुनाव के रिजल्ट शनिवार (19 सितंबर) को घोषित कर दिए गए. ABVP को इस चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से 3 पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुल पाया. एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की. एबीवीपी के उम्मीदवार यश डबास प्रेसिडेंट चुने गए वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने वाइस प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की. डूसू से कई बड़े-बड़े नेता निकले और देश की राजनीति में खास जगई बनाई.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के इतिहास पर गौर करें तो दिवंगत नेता अरुण जेटली देश की राजनीति में बड़े ओहदे तक पहुंचे थे. इसके अलावा विजय गोयल, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अजय माकन, अलका लांबा ने सियासत में अपनी खास जगह बनाकर जनता के साथ जुड़े.
अरुण जेटली
- दिवंगत नेता अरुण जेटली ने DUSU अध्यक्ष से केंद्रीय वित्त मंत्री तक का सफर तय किया
- साल 1974 में DUSU अध्यक्ष बने
- बाद में जेटली ने भाजपा में अपना करियर बनाया और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक बन गए.
- केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली
विजय गोयल
- ABVP नेता विजय गोयल ने साल 1977 में DUSU के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया.
- बाद में संसद सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री बने.
रेखा गुप्ता
- साल 1996-97 में ABVP उम्मीदवार के रूप में DUSU की अध्यक्ष बनीं.
- बाद में भाजपा में शामिल हो गईं.
- फरवरी 2025 में रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं.
अजय माकन
- NSUI के प्रमुख चेहरा रहे.
- साल 1985 में अजय माकन NSUI उम्मीदवार के रूप में DUSU के अध्यक्ष बने.
- बाद में कांग्रेस के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल हुए.
- आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया.
अलका लांबा
- साल 1995 में अलका लांबा ने NSUI उम्मीदवार के रूप में DUSU अध्यक्ष का चुनाव जीता.
- बाद में दिल्ली की विधायक बनीं और कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रहीं.
दिल्ली: SIR प्रक्रिया के तहत CM रेखा गुप्ता को नोटिस, EC ने क्या कहा?
