Headlines

दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे को सतीश सालियान ने दिया 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस


दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के लिए उनके आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे. हालांकि, सतीश सालियान और उनके वकील को मातोश्री के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद नोटिस मुख्य गेट पर ही दिया गया.

सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी कि उन्हें वकालत नहीं करने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसी का जवाब देने के लिए वे मातोश्री पहुंचे और कानूनी नोटिस वहीं जाकर सौंपा. निलेश ओझा ने कहा, “हमें कहा गया था कि हमें प्रैक्टिस नहीं करने देंगे. इसलिए हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम आपके घर तक आकर कानूनी नोटिस दे सकते हैं. जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए, देखते हैं क्या करते हैं.”

हमारा किसी सियासी दल से लेना देना नहीं- वकील

उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की ओर से उन पर राजनीतिक प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था, लेकिन अदालत इस दलील को पहले ही खारिज कर चुकी है. ओझा ने कहा, “हमने नोटिस में साफ लिखा है कि अदालत ने उनके इस तर्क को खारिज कर दिया है और हमारी याचिका स्वीकार की है. हमारा किसी भी राजनीतिक दल या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. अब नोटिस तामील हो चुका है, इसलिए उन्हें इसका जवाब देना होगा.”

मुझे किसी का डर नहीं- सतीश सालियान

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक मंशा से बयान दिए गए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. वहीं इससे पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने शनिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए ‘मातोश्री’ जाने से पहले उन्हें किसी से डर नहीं है.

दिशा सालियान की बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *