Headlines

IPL 2026 Points Table: लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल 


आईपीएल 2026 का 25वां लीग मैच बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. यह सीजन में कोलकाता की लगातार 5वीं हार रही, जिसके बाद एक सवाल खड़ा होने लगा कि क्या कोलकाता सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनेगी? तो आइए जानते हैं कि मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया. 

क्या कोलकाता सबसे पहले होगी बाहर?

तो आपको बता दें कि किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए कम से कम 14 में से 8 लीग मैच जीतने होते हैं. 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हासिल कर टीम का टॉप-4 में पहुंचना काफी हद तक तय हो जाता है. केकेआर के अब तक 6 लीग मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने 5 में हार का सामना किया. बाकी एक बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जिससे 1 पॉइंट मिला. 6 मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 ही पॉइंट है.

टीम को अब 8 लीग मैच और खेलने हैं. यहां से टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए लगभग सभी मैच जीतने होंगे. एक हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआत के लगातार पांच मैच हारने वाली टीम बाकी के 8 मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है. 

जीत के साथ टॉप-4 में पहुंची गुजरात 

कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद गुजरात की टीम टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है. यह सीजन में गुजरात की तीसरी जीत रही, जिसके साथ टीम के पास 6 पॉइंट्स और +0.018 का नेट रनरेट हो गया है. इस मैच से पहले टीम टेबल में छठे पायदान पर थी. 

टेबल की टॉप-4 टीमें

बात करें टेबल की टॉप-4 टीमों की, तो पंजाब किंग्स 9 पॉइंट्स और +1.067 के नेट रनरेट के साथ पहले पायदान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 पॉइंट्स और +1.503 के नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स 8 पॉइंट्स और +0.889 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है. फिर गुजरात चौथे नंबर पर मौजूद है. 

ऐसा है पूरा पॉइंट्स टेबल 

स्थान टीम मैच  जीत  हार  कोई परिणाम नहीं अंक  नेट रन रेट)
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 1 9 +1.067
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 8 +1.503
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 8 +0.889
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 6 +0.018
5 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 4 +0.576
6 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4 +0.322
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 2 -1.076
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 0 5 1 1 -1.149

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *