दिल्ली के सदर बाजार से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां छठी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची को अधेड़ उम्र के शख्स ने बंधक बनाया और उसका रेप किया. दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बच्ची दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी. आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
16 सितंबर की रात की वारदात
दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर की रात में उन्हें पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक दुकानदार ने नाबालिग को अपनी दुकान में बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत की. सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस स्टेशन से एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. साथ ही महिला पुलिस थाने से भी टीम पहुंची.
रात 11 बजे दुकान गई थी बच्ची
पुलिस को जांच में पता चला कि नाबालिग पीड़िता रात 11.00 बजे के करीब अपने घर से निकली थी. उसे स्कूल के लिए कुछ सामान खरीदना था. रास्ते में दर्जी की एक दुकान पड़ती है. टेलर ने उसे बहला फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया और उसका रेप किया.
POCSO समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
नाबालिग से रेप के आरोपी का नाम मकसूद बताया जा रहा है. मामले में महिला पुलिस थाने में POCSO समोत संबंधित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है.
दिल्ली: बिना पर्ची की बिक रही थी Pregabalin कैप्सूल, छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा
