Headlines

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर, ICU में भर्ती; शाहिद अफरीदी ने की सलामती की दुआ


अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर जादरान को गंभीर बिमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है. वह अभी ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है. पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने हॉस्पिटल की कुछ फोटो शेयर की और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की. शाहिद अफरीदी ने बताया कि उन्होंने जादरान के भाई से बात की और उनकी हालत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है.

38 साल के शपूर जादरान को एक गंभीर बिमारी है, जिसके बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया. वह अभी डॉक्टर्स की निगरानी में है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जादरान की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे देखकर सभी चिंतित हो रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

शाहिद अफरीदी ने जताई चिंता

उमर अकमल ने ‘एक्स’ पर शपूर जादरान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जादरान भाई मेरे दोस्त जैसे हैं. उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं, अमीन.” शाहिद अफरीदी ने भी जादरान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए बताया कि उन्होंने फोन पर उनके भाई से बात की.

शाहिद अफरीदी ने लिखा, “आज शपूर जादरान के भाई से फोन पर बात हुई, उनकी हालत के बारे में सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ. आप हमेशा मैदान पर एक फाइटर रहे हैं, और मुझे पता है कि आप इस मुश्किल से भी लड़कर जीतेंगे. मैं आपके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- ‘रिटायर्ड प्लेयर खेलते हैं PSL…’, IPL से तुलना पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही उतार दी पाकिस्तान की इज्जत; वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम

रिपोर्ट्स के अनुसार जादरान के वाइट ब्लड सेल बहुत कम हो गए, जो एक खतरनाक स्थिति है. यही कारण है कि ये इलाज का ये समय उनके लिए अहम माना जा रहा है.

शपूर जादरान का क्रिकेट करियर

जादरान एक तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने अपने करियर में कई दिग्गजों को आउट किया. वह दुनिया की हर बड़ी टीम के खिलाफ खेले. 2009 से 2019 के बीच उन्होंने 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे में उनके नाम 43 और टी20 में 37 विकेट हैं. इसके आलावा शपूर जादरान ने 83 टी20 मैचों में 90 विकेट चटकाए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal AllSmiles – Dentist WordPress Theme Allure – Beauty & Fashion Blog WordPress Theme Alma – Minimalist Multi-Use WordPress Theme Alona – Tidy & Clean WordPress Portfolio Alone – Charity Multipurpose Non-profit WordPress Theme Alpas – AI & Data Analytics Startup Elementor WordPress Theme AlphaColor – Design & Printing Elementor Template Kit AlphaColor | Type Design & 3D Printing WordPress Theme + Elementor Alpins – Mountain And Hiking Theme Altaframe – Drone Aerial Videography and Photo School WordPress Theme