Headlines

‘मॉन्स्टर’ में दिखेगी सलमान खान-अरविंद स्वामी की टक्कर, बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू


सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. ये सलमान की सबसे बड़ी अपकमिंग फिल्मों में से एक है. अब फिल्म के सेट से एक बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म में सलमान खान और विलेन अरविंद स्वामी के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. दोनों इस वक्त मुंबई में इसी एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं.

फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद स्वामी 10 दिन के शेड्यूल के लिए मुंबई में हैं. इस पूरे शेड्यूल का पूरा फोकस एक्शन पर है. टीम कई दिनों से इस शेड्यूल की तैयारी कर रही थी. सीन्स की कोरियोग्राफी और एग्जीक्यूशन पर खास काम किया जा रहा है. हर एक्शन सीन को विजुअली दमदार बनाने के लिए अलग से प्लानिंग की गई है. ताकि थिएटर में ये सीन्स बड़ा इम्पैक्ट डालें.

3 दिन तक शूट में आमने-सामने होंगे सलमान और अरविंद

इस शेड्यूल का सबसे अहम हिस्सा सलमान खान और अरविंद स्वामी का एक साथ शूट है. दोनों का साथ में 3 दिन का शूट रखा गया है. इसके बाद अरविंद अपने सोलो सीन्स शूट करेंगे. लेकिन मेन फोकस इन 3 दिनों पर है. क्योंकि इन्हीं 3 दिनों में दोनों के बीच की सीधी टक्कर वाले सीन्स शूट किए जा रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दोनों का रिश्ता चूहे-बिल्ली जैसा होगा. दोनों एक-दूसरे का पीछा करते नजर आएंगे. एक तरफ सलमान का पावरफुल अंदाज होगा, तो दूसरी तरफ अरविंद स्वामी का दमदार विलेन वाला रोल देखने को मिलेगा.

ये भी पढें: International Emmy Awards 2026 में भारत की 2 एंट्रीज, वीर दास बने तीसरी बार नॉमिनेशन पाने वाले पहले भारतीय

ट्रेन पर शूट हो रहा है सबसे बड़ा सीक्वेंस

दोनों के बीच की टक्कर को दिखाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा ट्रेन एक्शन सीक्वेंस प्लान किया है. ये फिल्म का सबसे बड़ा एक्शन सीन बताया जा रहा है. इस सीक्वेंस को मुंबई में ही बड़े स्केल पर शूट किया जा रहा है. ट्रेन पर भागदौड़, हाथापाई और एक दूसरे को चेज करने वाले सीन देखने को मिलेंगे. मेकर्स इसे लार्जर-दैन-लाइफ बनाना चाहते हैं.

पूरी तरह एक्शन एंटरटेनर होगी ‘मॉन्स्टर’

‘मॉन्स्टर’ को श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशंस बना रहा है. डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी लीड रोल में हैं. पर मेन हाइलाइट सलमान और अरविंद के बीच का ये एक्शन ही है.

बताया जा रहा  है कि सलमान इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं और सेट पर पूरी तरह डेडिकेटेड हैं. फिल्म को मेकर्स एक धुंआधार एक्शनर बनाने में लगे हैं और कोई कसर न छोड़ते हुए वे हर सीन पर उसी स्केल को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *