Headlines

‘AI का ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम पसंद आया..’, जिनपिंग से मुलाकात पर ट्रंप का बयान


अमेरिका दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बैठक हुई है. इसको लेकर अब ट्रंप ने बयान जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह मुलाकात बेहद ही शानदार रही. साथ ही उनकी तरफ से एआई के दिए नए नाम सुपर इंटेलिजेंस पर जिनपिंग ने सहमति जताई है. उन्हें यह नाम पसंद आया है. 

ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका-चीन, दोनों के लिए राष्ट्रपति शी के साथ मीटिंग बहुत फायदेमंद रही. आगे बहुत जबरदस्त चीजें होने वाली हैं. ज्यादातर लोगों की तरह उन्हें (शी जिनपिंग) भी आर्टफिशियल इंटेलिजेंस, जो कि एक गलत और बेमेल नाम है ,को ज्यादा सही और अहम नाम सुपर इंटेलिजेंस कहना पसंद आया है. यह सच में सुपर होगा. कल रात सभी इस बात पर सहमत भी थे.’ 

बाइडेन का मजाक उड़ाते ट्रंप आ रहे नजर

व्हाइट हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें शी जिनपिंग और ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति को लेकर बात कर रहे हैं. जहां उनकी तस्वीरें लगी हुई हैं. इस पर ट्रंप मजाकिया लहजे में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की तस्वीर दिखाते हुए उन्हें ऑटोपेन कह रहे हैं. ऑटोपेन का मतलब होता है- साइन करने वाली मशीन. 

ट्रंप बाइडेन का फोटो दिखाते हुए कहते हैं, ‘यह ऑटोपेन है. यह बाइडेन हैं. यह वीडियो उस वक्त का है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी को मशहूर प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम दिखाया.’

राष्ट्रपति शी और मेरे बीच दोस्ती हो गई है: ट्रंप
इसके अलावा व्हाइट हाउस ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें ट्रंप कह रहे हैं कि राष्ट्रपति शी और मेरे बीच दोस्ती हो गई है. सच कहूं तो एक बहुत अच्छी दोस्ती. जो हमारे लोगों के आपसी सम्मान और अहम हितों पर आधारित है. राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मैडम पेंग लियुआन और चीनी डेलीगेशन का उनकी राजकीय यात्रा की शुरुआत के लिए स्वागत करते हैं. यह उस मेहमाननवाजी का जवाब है, जो राष्ट्रपति शी ने इस साल की शुरुआत में चीन में राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी करते हुए दिखाई थी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *