Headlines

टैरो राशिफल 26 सितंबर 2026: मिथुन को मिलेगा अटका हुआ पैसा, कुंभ के विदेशी व्यापार में बड़ी प्रगति; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 26 September 2026: सितंबर महीने का यह शनिवार सभी 12 राशियों के लिए अटके धन की वापसी, विदेशी संपर्कों से व्यापारिक प्रगति और कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज मिथुन राशि वालों को नौकरी में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और कुंभ राशि के आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता हाथ लगेगी, वहीं मेष राशि के लोगों को शॉर्टकट से बचने और सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करने की जरूरत है. कोशिश करें की आप काम करने में कोई भी शॉर्टकट का सहारा न लें. वरना परेशानी बढ़ सकती है. आज आर्थिक मामलों में भी आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा लेनदेन में सावधानी बरतें. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें आज साझेदारों के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है. कामकाज में कोई भी लापरवाही न करें. वरना नुकसान हो सकता है. विदेश से जुड़े कार्य करना वालों को लाभ मिल सकता है. किसी की नकारात्मक प्रतिक्रिया आपके संबंधों को खराब कर सकती है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, गुस्से पर काबू रखना होगा. आज आपको नौकरी में अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा जिस वजह से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं. आपके शत्रु आपकी बढ़ती ताकत के सामने चुप रहेंगे. आपको धन लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. नई योजनाओं को शुरू करने से आपको सफलता मिल सकती है. आपको सलाह है कि समय का फिलहाल, सदुपयोग करें. आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. निवेश या धन संयम करने से आपको लाभ मिलेगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को कोशिश करनी है कि आप कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद विवाद करने से बचें. वरना आपके लिए स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है. नकारात्मक कार्यों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा. धन की दृष्टि से दिन शुभ रहने वाला है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है. आज आपको सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. आज आपके मन में भय के साथ साथ चिंता भी रहने वाली है. व्यापार में नए संपर्क बनाने की कोशिश करें ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी. धन संबंधी मामलों में अड़चन आ सकती है

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी वाणी पर काबू रखना होगा. गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें वरना आपके संबंधों पर इसका फर्क दिखाई देगा. आज आप व्यवसाय विस्तार की योजना पर कार्य करेंगे साथ ही आज कामकाज में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें. नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि आज कोई भी जोखिम उठाकर काम करेंगे तो लाभ होगा. आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. न ही आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा न ही हानि होगी.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप सामाजिक गतिविधियों से दूर रहें. आप आज एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. संतान की पढ़ाई या जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है. किसी अनजान व्यक्ति से पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोग आज किसी नए कामकाज की शुरुआत को लेकर काफी गंभीर रुख अपनाने वाले हैं. आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर बहुत ही सक्रिय रहकर काम करेंगे. छोटी यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी रहेगी.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जो लोग विदेशी कंपनी से जुड़े हैं जो आयात निर्यात का काम करते हैं उन्हें आज प्रगति मिलेगी. आपको सलाह है कि आर्थिक मामलों में लेकर अपनी सोच को नकारात्मक न रखें वरना परेशानी बढ़ सकती है. धन लाभ की संभावनाएं अच्छी रहेंगी.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को मन में आज एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलेगी. बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे सब प्रभावित होंगे. साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.

26 सितंबर 2026 से 40 दिनों तक महासंयोग, तुला में बुध गोचर से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, क्या आपकी राशि शामिल है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *