Headlines

दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास


दिल्ली में भले ही मानसून की वापसी हो गई हो, लेकिन ठंड के लिए मौसम अनुकूल बनता दिखाई दे रहा है. रात के समय ठंडी तेज हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, आज शनिवार (26 सितंबर) से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान लगाया है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण शहर में बारिश की संभावनाएं बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ हवाओं की गति बढ़ सकती है. 

शुक्रवार (25 सितंबर) को राजधानी के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही हल्के बादल और धूप रही. शुक्रवार को  2.7 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा.  वहीं, 1.7 डिग्र की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. हालांकि. इस दौरान कोई बारिश दर्ज नहीं की गई.  

दो साध्वियों की हत्या का मामला: पुलिस ने 32 साल बाद आरोपी को दबोचा

आज बारिश के आसार

आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की ठंड का एहसास सुबह से होने लगेगी. विभाग के अनुसार, आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक अधिकतर इलाकों में एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ तूफान/बिजली चमकने और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किमी/प्रति घंटे तक जा सकती है और झोंकों के साथ ये गति बढ़कर 50 किमी/प्रति घंटे तक जा सकती है.  

दोपहर से शाम तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इससे अधिकतम और न्यनूतम तापमान में गिरावट आयेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. 

पिछले 24 घंटों में गिरा तापमान

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है.

शहर के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) रहा और अन्य हिस्सों में सामान्य तापमान रहा. शहर के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और कुछ इलाकों में सामान्य दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 20-25 किमी/प्रति घंटे के गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं है. 

दिल्ली मेट्रो में होगा योजनाओं का प्रचार, CM ने 5 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *