Headlines

ज्यूरिख से दिल्ली उड़ान से पहले Air India का पायलट ने किया था नशा, सस्पेंड


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पहले भी एक पायलट गांजा टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया.

एअर इंडिया एयरलाइंस पिछले कुल वक्त से अपने पायलटों के खिलाफ विमानों के उड़ान से पहले नशा करने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में एयरलाइंस ने हाल ही में अपने एक को-पायलट को ज्यूरिख एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले एल्कोहॉल टेस्ट में फेल होने के बाद सस्पेंड कर दिया.

दरअसल, एअर इंडिया का यह विमान इस महीने की पहले हफ्ते में 6 सितंबर को ज्यूरिख एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन दिल्ली के लिए फ्लाइट के टेकऑफ से महज कुछ वक्त फर्स्ट ऑफिसर को विमान से हटा दिया गया. अधिकारियों को शक था कि उन्होंने शराब पी रखी थी.

को-पायलट की वजह से विमान ने अगले दिन भरी उड़ान

एअर इंडिया के अधिकारियों के बताया कि को-पायलट शुरुआती एल्कोहॉल टेस्ट में फेल रहे. इसके बाद ज्यूरिख में ही उनका दूसरा टेस्ट भी किया गया, जिसके नतीजे अभी आने बाकी हैं. ऐसे में विमान के को-पायलट को एक सामान्य यात्री के तौर पर उसी फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया गया और आखिरी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के आने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

इस पूरे घटनाक्रम की वजह से एअर इंडिया का विमान AI151 अपने तय समय पर ज्यूरिख से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाया और उसे अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना किया गया.

घटना पर एअर इंडिया ने क्या कहा? 

इस घटना को लेकर बाद में एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में एयरलाइंस की तरफ से कहा गया, ‘एअर इंडिया सुरक्षा, रेगुलेटरी या कंपनी प्रोटोकॉल्स के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है. किसी भी नियम के उल्लंघन की साबित होने पर रेगुलेटरी जरूरतों और कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाती है.’

एअर इंडिया के पायलट का गांजा टेस्ट पॉजिटिव

एयरलाइन के ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट की यह घटना उस घटना के कुछ ही हफ्ते के बाद हुई है, जब फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के बाद एयरलाइन के एक अन्य पायलट को गांजा टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था. दरअसल, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक ऊंचाई खोने की घटना के बाद जब उसके पायलट का ड्रग टेस्ट किया गया, तो उसे दो बार गांजा के लिए पॉजिटिव पाया गया था.

उस घटना में विमान में 20 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए थे. वहीं, विमान के पायलट को एयरलाइन से निकाल दिया गया. इस घटना के बाद एअर इंडिया ने अपने सभी पायलटों के लिए नए सिरे से अनिवार्य डोप टेस्ट का आदेश दिया. 

यह भी पढे़ंः ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *