Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में है. बीते दिनों ही शो के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला, जिसमें काजी को रीति तिवारी ने गालियां दी थी. साथ ही डिस टास्क में उन्होंने उदिति सिंह के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया. ऐसे में ये सारे मुद्दे सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में उठाए.
इतना ही नहीं, सलमान खान ने रीति तिवारी सलाह भी दी. वहीं, उन्होंने संजय दत्त को रॉकस्टार भी कहा. साथ ही यंग का वो स्टेटमेंट भी उठाया, जिसमें उन्होंने अमन गांधी को कहा था कि वो जाकर चूड़ियां पहने लें. सलमान ने काजी तौकीर का स्टैंड भी लिया. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
सलमान खान ने रीति के बिहेवियर पर उठाया सवाल
सलमान खान ने रीति तिवारी के बिहेवियर पर सवाल उठाया और कहा, ‘बाहर जो देखने में है कि घर में सबसे ज्यादा जलन रीति तिवारी को होती है कि वो काजी से जलती हैं.’ रीति तिवारी कहती हैं, ‘मुझे इनके लिए बहुत रिस्पेक्ट रही है. मैं शुरुआत यहां आई तो मुझे इनसे बातें करके लगा था कि ये मुझे बहुत कुछ सिखा सकते हैं. इनका एक अलग जोन है म्यूजिक का और मेरा अलग है. वो शानदार तरीके से परफॉर्म करते हैं. लेकिन जबसे उनकी चीजें खुलीं और इसे भी साइड रखूं तो टास्क में पर्सनल चीजें हुईं तो मेरा मन इनसे उठ गया. मैं इनसे जलती तो नहीं हूं. अगर होती तो कभी तारीफ नहीं करती. मुझे ये एक इंसान के तौर पर अच्छे नहीं लगते और कुछ नहीं है.’
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, अजय देवगन बन सुनील ग्रोवर ने किया हैरान
सलमान खान ने संजय दत्त को कहा- रॉकस्टार
सलमान खान ने काजी का स्टैंड लिया और उनके स्ट्रगल को भी याद किया. साथ ही उनकी तारीफ की कि उन्होंने किस तरह से अपने डाउन फेज को हैंडल किया. रीति तिवारी ने कहा, ‘वो अपनी जगह रॉकस्टार हैं और मैं अपनी जगह.’ इस पर सलमान ने कहा, ‘आप अपने आपको खुद रॉकस्टार कह रही हैं बाकी कोई नहीं कर रहा. घर में भी कोई नहीं कह रहा.’ किसी भी घरवालों ने रीति को रॉकस्टार ने नहीं कहा. एक्टर ने भगवान की क्वालिटी भी गिनाई, साथ ही सलमान ने ‘मुश्किलों’ से निकलकर मुकाम हासिल करने वालों को रॉकस्टार कहा.
इसी बातचीत और नसीहत की क्लास में सलमान खान ने संजय दत्त को रॉकस्टार कहा. साथ ही उनके स्ट्रगल और लाइफ के आए उतार-चढ़ाव को जिस तरीक से हैंडल किया उससे निपटने की तारीफ की. उन्होंने संजय को फिल्म इंडस्ट्री का रॉकस्टार कहा.
Salman praises Uditi for handling herself well after Rhiti diss 😭🙏.
Bhai kya ho gaya hai aapko?#BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/C6KfUez8IL
— karnataka. (@HaterKarnataka) September 26, 2026
सलमान खान ने नेपोटिज्म का उठाया मुद्दा
वहीं, सलमान खान ने नेपोटिज्म पर भी बात की और कहा, ‘देखो आप मनोज तिवारी की बेटी हो. अभी तक तो सब यही बोल रहे होंगे ना कि क्लेम टू फेम, वो बड़े एक्टर, सिंगर और पॉलिटिशियन हैं तो उनकी वजह से बेटी अंदर आई. नेपोटिज्म. एक है कि इसे कोई जानता नहीं पहचानता नहीं फिर मुकाम बनाया. पापा ने फेम कमाया तो इसमें किसी की गलती नहीं. जिनके पास फेम नहीं उनके बेटों ने मेहनत की और यहां तक आए तो वो पहुंचना खुद के बलबूते पर याद रखा जाता है.’ इस दौरान सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री से अजय देवगन, अपना उदाहरण दिया कि कैसे सबने मेहनत की और स्टार किड्स होने के बाद भी अपना नाम बनाया.
यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म
सलमान खान कहते हैं, ‘कुछ स्टार किड्स के बच्चे नाम कमा गए, ऑडियंस में क्लिक हो गए लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी रहे, जो क्लिक नहीं हुए. देखो क्या होता है कि बाप की मेहनत पर पहली फिल्म मिल जाती है लेकिन आगे की मेहनत आपको करना होता है.’
रीति तिवारी से बोले- रीति-रिवाजों में रहो…
इसके बाद सलमान खान ने रीति तिवारी को कहा, ‘रीति रिवाजों में रहो. वो आपके लिए अच्छा होगा. ये जो भाषा है आपकी वो कहीं और जा रही है. इसकी वजह से आप पर तो फर्क पड़ेगा ही साथ ही आपके पापा को भी पड़ेगा और फिर पापा होते तो देख लेते तुम्हें…इसका क्या मतलब है? सिंगर, एक्टर, पॉलिटिशियन या फादर कौन से मनोज तिवारी देखेंगे? क्योंकि मैं जहां तक उनको जानता हूं वो इस व्यवहार को तो नहीं सपोर्ट करेंगे. आपकी दादी भी ये शो देख रही हैं.’
SALMAN KHAN SAYING THE TRUTH !!
Salman : From what we can see from the outside it’s pretty clear that Rhiti seems bothered by Qazi Touqeer Growing popularity 🔥😭#BiggBoss20 • #BB20 • #QaziTouqeer pic.twitter.com/D1tL9lg30N
— AYAAN 👑 (@Im_AYAANBB13_) September 26, 2026
रीति तिवारी की डॉली बिंद्रा की तुलना
सलमान ने आगे रीति से कहा, ‘आप मनोज तिवारी की बेटी हो डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो. याद है जब डॉली ने कहा बाप पर मत जाना लेकिन इस पर पापा चुप थे अगर वो रिएक्ट करते तो उनके खिलाफ चीजें जातीं. आपने यहां रिएक्ट किया. आप डॉली बन गईं इस घर में. जबकि आप उनकी बायोलॉजिकल बेटी नहीं हो. क्या बिग बॉस में आपके पिता हैं? नहीं हैं. वो कैसे देख लेते, तौकीर के गाने नहीं सुनते. अब वो एक्टर और सिंगर नहीं रहे, वो एक पॉलिटिशयन हैं पब्लिक फीगर बन चुके हैं. आदरणीय इंसान हैं. 3 बार सांसद रह चुके हैं. आप किसी की भी बेटी होतीं तो कोई इसे सपोर्ट करता.’
