Headlines

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026


अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में भव्य मंचन के साथ भगवान श्रीराम की गाथा को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करेगी. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो इस बार माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे.

सितारे निभाएंगे अलग-अलग किरदार

10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होने वाले इस आयोजन में फिल्म और भोजपुरी जगत के कई चर्चित कलाकार भी अलग-अलग पात्रों को जीवंत करेंगे. आयोजकों के मुताबिक, रामलीला को भव्य स्वरूप देने के लिए विशाल सेट, अत्याधुनिक तकनीक और बड़ी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके जरिए मंच पर त्रेतायुग के प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है.

दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन नानी की बनी भारत में 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

रामलीला में दिखेंगे कई बड़े कलाकार

रामलीला के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात वर्षों से अयोध्या की पावन धरती पर इसका आयोजन किया जा रहा था. आयोजन को देश और विदेश में दर्शकों का व्यापक जुड़ाव मिला है. 

उनके अनुसार, पिछले वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब 62 करोड़ दर्शकों ने रामलीला देखी थी. इस वर्ष के मंचन में राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे.

सांसद और अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी विभिन्न भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अभिनेता अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका निभाएंगे. अभिनेता रजा मुराद समेत कई अन्य जाने-माने कलाकार भी रामलीला के महत्वपूर्ण पात्रों को मंच पर जीवंत करेंगे. 

दिल्ली में होगा भव्य मंचन

आयोजक सुभाष मलिक ने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम इस बार दिल्ली आ रहे हैं और दिल्लीवासी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आयोजन की जिम्मेदारी संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक, महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक संभाल रहे हैं.

जिस किरदार से डर लगे’, ‘उज्ज्वल निकम’ का रोल निभाने पर बोले राजकुमार राव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *