Headlines

Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?

बात करते हैं सबसे पहले यंग जनरेशन की जिनकी पहली पसंद कंपनी की Hunter 350 बाइक है. अगर आप डेली सिटी ट्रैफिक में बाइक चलाते हैं और आपको एक हल्की, स्पोर्टी और ट्रेंडी लुक वाली गाड़ी चाहिए तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसका 349cc का इंजन काफी रिफाइंड है और यह आराम से 36 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है.

जबकि दूसरी तरफ अगर आपको वही पुराना क्लासिक रोड प्रेजेंस और दबदबा चाहिए तो बुलेट 350 का कोई तोड़ नहीं है. नए J-सीरीज इंजन के साथ आने के बाद इसमें वाइब्रेशन काफी कम हो गई है लेकिन इसका सिग्नेचर लुक और थंप आज भी बरकरार है. जो लोग रॉयल एनफील्ड की पुरानी लिगेसी और सिंपल विंटेज फील से प्यार करते हैं उनके लिए यह बाइक आज भी पहली पसंद बनी हुई है.

बता दें कि, तीसरे नंबर पर आती है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली और भरोसेमंद बाइक क्लासिक 350. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो लुक, कम्फर्ट और मॉडर्न फीचर्स का एक बेहतरीन बैलेंस चाहते हैं. इसमें आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जो इसे डेली यूज़ के साथ-साथ वीकेंड ट्रिप्स के लिए भी एक ऑल-राउंडर बाइक बना देते हैं.

लिस्ट में चौथी बाइक है Meteor 350, जिसे खासतौर पर हाईवे पर लंबी राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी राइडिंग पोजीशन इतनी आरामदायक है कि आप बिना थके घंटों तक राइड कर सकते हैं. इसके विंडस्क्रीन, बैकरेस्ट और स्मूथ गियरबॉक्स की वजह से हाईवे क्रूज़िंग का मज़ा दोगुना हो जाता है. जिससे यह टूरिंग लवर्स की पहली पसंद बन जाती है.

वहीं, पांचवें नंबर पर आती है एडवेंचर के दीवानों की फेवरेट Himalayan 450 जो अब और भी पावरफुल शेरप इंजन के साथ आती है. अगर आपको पहाड़ों की उबड़-खाबड़ सड़कों, कीचड़ और ऑफ-रोडिंग से प्यार है. तो यह बाइक आपको कभी निराश नहीं करेगी. इसका लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और दमदार परफॉरमेंस हर तरह के मुश्किल रास्तों को बेहद आसान और मजेदार बना देता है.

जबकि लिस्ट में छठी बाइक है रॉयल एनफील्ड Scram 411, जो एडवेंचर और अर्बन राइडिंग का एक बहुत ही शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है. यह बाइक हिमालयन से थोड़ी ज्यादा लाइटवेट और अग्रेसिव है जिससे इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना बेहद आसान बन जाता है. जो लोग डेली ऑफिस भी जाना चाहते हैं और वीकेंड्स पर ऑफ-रोडिंग भी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है.

वहीं, सातवें नंबर पर आती है Continental GT 650, जो अपने कैफे-रेसर लुक और 648cc के पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ स्पीड लवर्स को दीवाना बना देती है. इसका क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्पोर्टी राइडिंग स्टांस आपको एक अलग ही रेसिंग फील देता है. अगर आपको हाईवे पर तेज रफ्तार और रेट्रो रेसर लुक पसंद है तो यह आपकी ड्रीम राइड साबित हो सकती है.

लिस्ट में आठवें नंबर पर है Interceptor 650, जो एक प्रॉपर रोडस्टर लुक के साथ आती है और चलाने में बेहद कम्फर्टेबल महसूस होती है. इसका भी वही 650cc का दमदार इंजन है लेकिन इसकी अपराइट सीटिंग पोजीशन इसे शहर और हाईवे दोनों जगह आसानी से चलाने लायक बनाती है. यह उन राइडर्स के लिए बेस्ट है जो सुपर-स्मूथ परफॉर्मेंस और क्लासी लुक एक साथ चाहते हैं.

अब सबसे आखिर में आती है सुपर Meteor 650, जो रॉयल एनफील्ड की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप क्रूजर बाइक मानी जाती है. इसमें आपको यूएसडी फोर्क्स, ऑल-एलईडी सेटअप और प्रीमियम फिनिशिंग मिलती है जो इसे एक इंटरनेशनल क्रूज़र का लुक देती है. अगर आपका बजट ज्यादा है और आप बिना किसी समझौते के अल्टीमेट लग्जरी हाईवे क्रूज़िंग का अहसास चाहते हैं तो यह बाइक आपके लिए ही बनी है.

Published at : 27 Sep 2026 10:51 PM (IST)

ऑटो फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *