Headlines

‘मुझे शर्म आती है…’, चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा


बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब बिहार सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा, “मुझे शर्म आती है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरीके से बेलगाम हो चुका है.”

चिराग पासवान बिहार में हालिया घटनाओं पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की और सरकार से तुरंत इस पर रोक लगाने की मांग की.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई सबूत

पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप 

चिराग पासवान ने नाराजगी जताते हुए कहा, “पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो चुका है और अब इनके बस का नहीं है, बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना. ऐसे में पुनः एक बार मैं बिहार सरकार से आग्रह करूंगा, जरुरी है समय रहते हम लोगों को इसके ऊपर कार्रवाई करने के लिए.”

उन्होंने बेहद तल्ख अंदाज में कहा, “मुझे इस बात का दुःख  होता है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां पे अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है. इस पर नियंत्रण पाना जरुरी होगा नहीं तो इस तरीके से बिहार और बिहारियों की जिंदगी से होता हुआ खिलवाड़ बिहार को बहुत बुरे अंजाम पर न ले जाए.”

बिहार में लगातार बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं 

पिछले दिनों जमुई में एक युवती के साथ जिस तरह सरेशाम दबंगों ने छेड़छाड़ और उसके साथ हरकत को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था. इसके बाद समस्तीपुर और बांका में भी लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आयीं हैं. जिसके बाद राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए.

यही नहीं बीते एक सप्ताह में राजधानी पटना में दो जगह बदमाशों ने सरेशाम फायरिंग कर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी. इसमें 23 सितंबर को पूर्व पार्षद अनिल यादव पर जानलेवा हमला हुआ उसके बाद दो दिन पहले ऑटोमोबाइल वर्कशॉप स्वामी पर ताबड़तोड़ गोलियों को बौछार कर जख्मी कर दिया.

यह भी पढ़ें: बांका: छेड़खानी कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, 50 सोशल मीडिया यूजर्स पर FIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *