Headlines

बिहार में FSO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कौन कर सकता है अप्लाई?


बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 105 पद भरे जाएंगे. भर्ती से जुड़ा विज्ञापन आयोग ने अपनी आधिकीरिक वेबसाइट पर जारी र दिया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है.

उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 24 अक्टूबर ही है. ऐसे में अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है, तो जानें इसके लिए योग्यता, उम्र और परिक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में.

105 पदों पर होगी भर्ती

BTSC की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर नियुक्ति की जानी है. पद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य सुरक्षा सेवा में हैं. रिक्तियों में अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों के पद भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी लागू है.

कौन कर सकता है आवेदन?

फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Food Technology, Dairy Technology, Biotechnology, Oil Technology, Agricultural Science, Veterinary Sciences, Biochemistry, Microbiology, Chemistry या Medicine में ग्रैजुएट, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए.

यह डिग्री भी मान्य है

विज्ञापन में दी गई जानकारी के मुताबिक Food Technology और Agricultural Science जैसे विशेष विषयों में डिग्री भी मान्य है. इनमें Food Engineering, Food Processing and Preservation, Food Technology and Management, Food Biotechnology, Food Safety and Quality Management शामिल हैं. आवेदन करने से पहले अपनी डिग्री का नाम आधिकारिक विज्ञापन में जरूर मिला लें.

उम्र सीमा कितनी है?

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान सफाई भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा. बैंक या भुगतान माध्यम की ओर से लगने वाला अतिरिक्त शुल्क उम्मीदवार को देना होगा.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे. परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी और प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा.

कहां और कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का विज्ञापन पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेजों की जानकारी व स्कैन कॉपी तैयार रखें. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन में गलत जानकारी भरने पर बाद में सुधार की अनुमति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर वायु की आंसर की जारी, 28 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *