Headlines

खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? ये हो सकती है वजह


खाना खाने के बाद छाती में जलन होना काफी आम समस्या है. कई लोगों को भोजन के कुछ देर बाद सीने के बीचों-बीच जलन महसूस होती है, जो कभी-कभी गले तक भी पहुंच जाती है. कुछ लोग इसे गैस मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई मामलों में यह एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न का संकेत हो सकता है.

आमतौर पर ऐसा तब होता है जब पेट में मौजूद एसिड ऊपर की तरफ भोजन नली में आने लगता है. भोजन नली की अंदरूनी परत पेट के एसिड से बचने के लिए उतनी सुरक्षित नहीं होती, इसलिए वहां जलन या असहजता महसूस होने लगती है. ऐसे में जानें इससे बचाव के तरीके.

एसिड रिफ्लक्स हो सकता है कारण

खाने के बाद छाती में जलन का सबसे आम कारण एसिड रिफ्लक्स माना जाता है. पेट और भोजन नली के बीच एक मांसपेशी वाल्व की तरह काम करती है. अगर यह ठीक तरह से बंद नहीं होती या बार-बार ढीली पड़ती है, तो पेट का एसिड ऊपर आ सकता है. इसकी वजह से सीने में जलन, मुंह में खट्टा स्वाद, डकार और गले में जलन जैसी परेशानी होती है. खासकर भारी खाना खाने या भोजन के तुरंत बाद लेटने पर समस्या बढ़ जाती है.

ज्यादा मसालेदार या तला खाना

खाने की कुछ आदतें भी जलन को बढ़ा सकती हैं. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या अधिक फैट वाला भोजन कुछ लोगों में हार्टबर्न को ट्रिगर कर सकता है. इसी तरह जरूरत से ज्यादा खाना भी पेट पर दबाव बढ़ा देता है. चाय-कॉफी, चॉकलेट, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने वाले लोगों में भी यह होता है. हालांकि हर व्यक्ति के साथ यह समस्या नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल

खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें

भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से भी एसिड के ऊपर आने की संभावना बढ़ जाती है. खासकर रात में देर से भारी खाना खाने के बाद ऐसा ज्यादा महसूस होता है. इसलिए भोजन और सोने के बीच पर्याप्त अंतर रखना मददगार होता है. खाना खाने के बाद कुछ समय हल्की एक्टिवीटी करना भी बेहतर विकल्प होता है.

कब इसे सामान्य जलन न समझें?

छाती में होने वाली हर जलन को गैस या एसिडिटी मान लेना सही नहीं है. अगर जलन के साथ सीने में तेज दबाव या दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना, चक्कर, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. ज्यादा परेशानी होने पर डॉकटर से सलाह लेना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: Eye Discharge: सुबह-सुबह आंखों में दिख रहा ज्यादा कीचड़, जानें कब है खतरे का संकेत?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *