Headlines

बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे बड़ा क्लैश, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को टक्कर देगी ‘प्रेम कीतनु’


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इसमें कई बार लंबे वीकेंड का सारी फिल्मों का फायदा मिल जाता है तो कई बार ऐसा होता है कि एक ही फिल्म फायदा उठा पाती है और एक को घाटे का सौदा करना पड़ता है. ऐसे में इस फ्राइडे यानी कि 2 अक्तूबर को बॉलीवुड की दो फिल्मों का टकराव देखने के लिए मिलने वाला है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

दरअसल, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस वीक थिएटर में दस्तक देने वाली है, जिसे 2 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फैंस को भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग और स्टार कास्ट

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म को रिलीज से पहले ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10.11 करोड़ का कलेक्शन ब्लॉक सीट के साथ कर लिया है और बिना ब्लॉक सीट के इसने 6.01 करोड़ कमा लिए हैं. खबर लिखे जाने तक फिल्म के 2.62 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इसे 12,684 शोज भी मिले हैं. इसके अलावा कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रिडिक्शन को लेकर कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.

Drishyam: The Conclusion (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

‘दृश्यम 3’ को टक्कर देने आ रहे अपारशक्ति खुराना

2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ को टक्कर देने के लिए अपारशक्ति खुराना आ रहा है. वो मलयालम फिल्म ‘प्रेमलु’ का हिंदी रीमेक ‘प्रेम कीतनु’ को लेकर आ रहे हैं, जिसमें अपारशक्ति खुराना ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में वीर पहाड़िया, राकेश बेदी जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. अब ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म अजय देवगन को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे पाती है या नहीं क्योंकि दर्शकों को कॉमेडी फिल्में भी काफी पसंद आती हैं. 

Prem Keetanu (2026) - IMDb

लेकिन ‘दृश्यम 3’ भी ‘दृश्यम’ जैसी हिट फ्रेचाइजी का तीसरी सीक्वल है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 110.40 करोड़ तो ‘दृश्यम 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में हिट फ्रेंचाइजी होने का फायदा इसके तीसरे सीक्वल को मिलेगा क्योंकि इसे वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत नहीं है, जो कि पहले से ही मजबूत है. वहीं, अजय देवगन ने भी सस्पेंस क्रिएट कर दिया है कि ये इस फिल्म का कनक्लूजन है तो यहां सवाल पहले ही खड़ा हो गया है कि विजय सालगांवकर और उसकी फैमिली पकड़ी जाएगी या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *