Headlines

RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच से टीम के साथ रहने वाले ड्रमर देवा का निधन हो गया. बेंगलुरु ने बीते रविवार (27 सितंबर) देवा के दुनिया से गुजर जाने की दुखद खबर साझा की. ड्रम बजाते हुए देवा की कुछ तस्वीरों के साथ उन्हें याद करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा गया. 

लंबे वक्त से टीम के साथ रहने वाले देवा को हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें थीं. फ्रेंचाइजी ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हमने देवा को खो दिया. वह आरसीबी परिवार के अभिन्न हिस्सा थे. 

हमेशा RCB का हिस्सा रहेंगे

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले आईपीएल मैच से लेकर स्टेडियम में बिताई गई कई यादगार रातों तक, देवा के ढोल आरसीबी के मैच के दिन के अनुभव का एक अभिन्न अंग रहे हैं.”

आगे लिखा गया, “कल 64 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हमने देवा को खो दिया, जो प्यार से कन्नड़ के ‘शिवमणि’ के नाम से जानते थे. देवा की धुनें चिन्नस्वामी स्टेडियम में गूंजती रहेंगी और वह हमेशा आरसीबी के लोक-साहित्य का हिस्सा रहेंगे. इतने सालों तक हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद. आपकी आत्मा को शांति मिले, देवा.”

अगले सीजन में लगातार तीसरे खिताब पर RCB की नजर 

बेंगलुरु ने पहला खिताब 2025 में जीता था. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्रॉफी जीती थी. यह कमाल रजत पाटीदार की कप्तानी में हुआ था. इससे पहले विराट कोहली से लेकर तमाम दिग्गजों ने फ्रेंचाइजी की कमान संभाली लेकिन टीम को टाइटल नहीं जिता सके थे. 

पाटीदार की कप्तानी का कमाल सिर्फ यहीं नहीं रुका, बल्कि टीम ने अगले लगातार दूसरे सीजन यानी 2026 में भी ट्रॉफी अपने नाम की. अब फ्रेंचाइजी जाहिर तौर पर लगातार तीसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरने वाली बेंगलुरु कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: ‘नाले की बदबू में…’ एशियन गेम्स की व्यवस्था पर भड़के मनु भाकर के पिता





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *