Headlines

ससुर से घूंघट कर लूंगी…ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके


अक्सर बहू को आपने अपने ससुर के सामने घूंघट करते हुए और शरमाते हुए देखा होगा. भारतीय परंपराओं में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि ससुर के घर में आते ही बहू अपने चेहरा छिपा लेती है. लेकिन जनाब अब जमाना बदल चुका है.

अब तो बहू खुद ससुर के सामने डीजे पर डांस करते हुए घूंघट हटाती है और ससुर भी इस डांस को इतना इंजॉय करते हैं कि वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है और चर्चा का विषय बन जाता है. वीडियो देखने के बाद आपके भी होश उड़ने तय हैं और ससुर बहू का यह वीडियो आपको हंसा कर लोटपोट करने वाला है.

ससुर के सामने ससुर से घूंघट कर लूंगी गाने पर बहू ने मचाया धमाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी का माहौल बना हुआ है और मैरिज हॉल दुल्हन की तरह सजा हुआ है. इस दौरान घर की कुछ बहुएं डीजे पर डांस कर रही है और गाना बज रहा है ससुर से घूंघट कर लूंगी. खास बात यह है कि इन महिलाओं ने घूंघट नहीं किया हुआ है और पास ही में उनके ससुर जी भी खड़े हुए हैं जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी का मजा ले रहे हैं.

कैमरा जब डांस कर रही महिलाओं पर होता है तो उनका जोश देखने लायक होता है और वह फ्लोर तोड़ डांस कर रही होती हैं.  उनके ठुमके और उनकी नजाकत ऐसी है कि हर कोई उन्हें देखकर दिल हार बैठे. बैकग्राउंड में डीजे पर गाना चल रहा है और महिलाएं अपनी मस्ती में डांस करती दिखाई दे रही हैं.

डांस देख ससुर जी भी रह गए दंग!

अब डांस करते हुए जैसे ही कैमरा फ्लोर के पास खड़े उनके कथित ससुर जी पर जाता है तो पार्टी का माहौल और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है. कैमरा देखकर कथित ससुर जी की भी हंसी निकल जाती है और महिलाएं भी उनके मजे लेते हुए डांस करने लगती हैं. वीडियो बड़ा मजेदार है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर इंटरनेट पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, यह ससुर जी तो बहुत हैंडमस हैं

वीडियो को mannu__dahiya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे आपके ससुर तो इतने हैंडसम हैं. एक और यूजर ने लिखा…मेरा दिल तो ससुर जी ले गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब ससुर इतने जवान हैं तो पति का क्या हाल होगा.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *