Headlines

बागपत के प्रथम चाट युद्ध के बाद हापुड़ में ब्रेड पकौड़ों के लिए जूतमपैजार; देखें वीडियो


उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की चीजों को लेकर होने वाले विवाद कभी-कभी ऐसा रूप ले लेते हैं कि देखने वाले भी सोच में पड़ जाएं. कुछ साल पहले बागपत का चाट युद्ध खूब चर्चा में रहा था. सोशल मीडिया पर आज भी इसको लेकर मीम्स बनते हैं. अब हापुड़ से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. फर्क बस इतना है कि इस बार मामला चाट का नहीं, बल्कि ब्रेड पकौड़े का है.

दुकान के पास शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि कई लोग आपस में भिड़ गए. वीडियो में लात-घूंसे से लेकर डंडे और दूसरी चीजें चलती दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे हापुड़ का ब्रेड पकौड़ा युद्ध कहकर मजे ले रहे हैं.

 ब्रेड पकौड़े की दुकान के बाहर मचा बवाल

वायरल वीडियो में मामला हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव का बताया जा रहा है. यहां ब्रेड पकौड़े की दुकान के पास दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई. वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं और कई महिलाएं विवाद को रोकने की कोशिश कर रही हैं. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. आसपास खड़े लोग भी इस पूरे हंगामे को देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल

छोटी बात ने लिया बड़ा रूप

इस विवाद की वजह को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ब्रेड पकौड़े के साथ चटनी को लेकर विवाद की बात कही गई है, जबकि कुछ में पैसों के लेनदेन को शुरुआती वजह बताया गया है. हालांकि वजह जो भी रही हो, मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर मारपीट होने लगी. वायरल वीडियो में दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. कहीं हाथापाई हो रही है तो कहीं डंडे और आसपास पड़ी चीजों का इस्तेमाल होता नजर आ रहा है. दुकान के पास रखा सामान भी इस हंगामे के दौरान इधर-उधर होता दिखता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं.

यूजर्स को याद आया बागपत का चाट युद्ध

हापुड़ के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2021 का बागपत चाट विवाद याद आ गया. उस समय बड़ौत के बाजार में दो चाट दुकानदारों के बीच ग्राहक को लेकर विवाद हुआ था और मामला मारपीट तक पहुंच गया था. उस वीडियो के बाद आइंस्टीन चाचा के नाम से मशहूर हुए एक व्यक्ति के मीम्स भी खूब वायरल हुए थे. अब हापुड़ की घटना के बाद लोग दोनों मामलों को मजेदार अंदाज में जोड़ रहे हैं. कई यूजर्स कह रहे है पकोड़े के लिए इतनी मारपीट.

यह भी पढ़ें : Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *