Headlines

दिल्ली: थप्पड़ कांड में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन


दिल्ली के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन लिया है. पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में नॉन-कॉग्निज़ेबल रिपोर्ट दर्ज की गई है.

दरअसल, नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट का मतलब मामले की डीडी एंट्री की गई है जिसपर जांच की जाएगी, यानि प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को लेकर दिल्ली पुलिस जांच करेगी.

आम आदमी पार्टी ने की गिरफ्तारी की मांग

वहीं इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. सोमवार को आप नेताओं ने प्रवेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले स्थानीय लोगों के सवालों के बाद मंत्री ने अपना आपा खो दिया. 

इसके अलावा आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब सिंह और स्थानीय लोगों ने हाथ से सड़क की सामग्री उखाड़ी तो वर्मा उनके सवालों का जवाब नहीं दे सके और उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद मंत्री मौके से चले गए.

थप्पड़ कांड का वीडियो वायरल

बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं.

पीड़ित साहिब सिंह ने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा. उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली के तिलकनगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान यह घटना हुई.

प्रवेश वर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन

सिख समुदाय के लोगों ने सोमवार को उस वीडियो को लेकर दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें वह तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करते समय एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली थप्पड़ कांड: AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR, लगे ये आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *