Headlines

होमबायर्स फ्रॉड केसः CBI की 21वीं चार्जशीट में मुंबई के बिल्डर कंपनी के 5 लोग आरोपी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह होमबायर्स धोखाधड़ी मामलों में सीबीआई की 21वीं चार्जशीट है।

देशभर में होमबायर्स से कथित धोखाधड़ी और फंड डायवर्जन के मामलों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने मुंबई के Acme Boulevard हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े पांच पूर्व प्रमोटर/डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह इस मामले में CBI की 21वीं चार्जशीट है.

चार्जशीट मेसर्स Acme Realties Private Limited और उसकी होल्डिंग कंपनी Acme Housing India Private Limited के तत्कालीन प्रमोटर/डायरेक्टरों के खिलाफ दाखिल की गई है. मामला मुंबई के माजस गांव, सर्वोदय नगर, जोगेश्वरी (पूर्व) स्थित Acme Boulevard प्रोजेक्ट से जुड़ा है. CBI ने चार्जशीट ACJM (CBI Cases), मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट के तृतीय न्यायालय के समक्ष पेश की है.

झूठे आश्वासन देकर रकम लेने का आरोप

CBI की जांच के अनुसार, आरोपी बिल्डर कंपनी और उसके प्रमोटर/डायरेक्टरों ने कथित तौर पर घर खरीदारों को परियोजना और उससे जुड़े मामलों को लेकर गलत आश्वासन और भ्रामक जानकारी दी. आरोप है कि इन आश्वासनों के आधार पर होमबायर्स से वित्तीय लाभ हासिल किया गया और इसके लिए अवैध और धोखाधड़ीपूर्ण तरीकों का इस्तेमाल किया गया.

जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर CBI ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और चोरी की संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है. आरोप अभी अदालत में विचाराधीन हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर देशभर में 32 केस 

होमबायर्स से कथित धोखाधड़ी और धन के डायवर्जन से जुड़े मामलों में CBI देशभर में 32 अन्य मामलों की भी जांच कर रही है. ये मामले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए थे.

पहले 20 मामलों में भी चार्जशीट

सीबीआई इससे पहले 20 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इनमें Rudra Buildwell Constructions, Dream Procon, Jaypee Infratech, AVJ Developers (India), CHD Developers, Sequel Buildcon, Logix City Developers, Manju J Homes India, Shubhkamna Buildtech, Ninex Developers, Decent Buildwell, Rudra Buildwell Projects, Ithaca Estate, LGCL Urban Homes, Saha Infratech, MKHS Housing, Ozone Urbana Infra Developers, Earthcon Universal Infratech और Ajnara India जैसी कंपनियां शामिल हैं. कुछ मामलों में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है.

CBI का कहना है कि आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है. खासकर उन मामलों में जिनसे आम नागरिकों और घर खरीदारों के हित प्रभावित हुए हैं. 

यह भी पढ़ेंः SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *