Headlines

सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी


सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट और गाढ़ा बनाने के लिए अक्सर टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर न सिर्फ ग्रेवी को अच्छा टेक्सचर देता है, बल्कि इसमें हल्का खट्टापन भी लाता है. यही वजह है कि कई तरह की सब्जियों, दाल और करी में टमाटर अहम सामग्री माना जाता है. लेकिन कई बार खाना बनाते समय पता चलता है कि घर में टमाटर ही खत्म हो गए हैं. ऐसे में बाजार जाने की जरूरत नहीं है.

अगर आपकी सब्जी की ग्रेवी पतली हो रही है और टमाटर उपलब्ध नहीं हैं, तो बेसन आपकी मदद कर सकता है. बेसन लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है और इसका इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, वरना ग्रेवी में बेसन का कच्चापन महसूस हो सकता है.

बेसन से कैसे गाढ़ी करें ग्रेवी?

इसके लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में करीब 1 से 2 चम्मच बेसन लें. इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल बना लें. ध्यान रखें कि बेसन में गुठलियां न रहें. इसके बाद इस घोल को तैयार हो रही सब्जी में धीरे-धीरे डालें और साथ ही चम्मच से लगातार चलाते रहें. बेसन का घोल डालने के बाद सब्जी को कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं. धीरे-धीरे ग्रेवी गाढ़ी होने लगेगी. अगर आपको ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी चाहिए तो थोड़ा और बेसन का घोल डाल सकते हैं.

बेसन को सीधे सब्जी में न डालें

एक आम गलती यह है कि लोग बेसन को सीधे गर्म ग्रेवी में डाल देते हैं. ऐसा करने पर बेसन की गांठें बन सकती हैं और वह अच्छी तरह घुलता नहीं है. इसलिए पहले बेसन को थोड़े पानी में अच्छी तरह मिलाकर पतला घोल तैयार करें. इसके अलावा बेसन को ग्रेवी में डालने के बाद कुछ समय तक पकाना जरूरी है। इससे बेसन का कच्चा स्वाद कम हो जाता है और ग्रेवी का टेक्सचर भी बेहतर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं बिहार का फेमस चोखा? आ जाएगा मजा

स्वाद बढ़ाने के लिए ये चीजें भी कर सकती हैं मदद

अगर सब्जी में टमाटर नहीं है तो केवल ग्रेवी गाढ़ी करना ही काफी नहीं होगा. टमाटर से मिलने वाली हल्की खटास के लिए आप थोड़ी अमचूर पाउडर, नींबू का रस या इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इन चीजों की मात्रा कम रखें और स्वाद के अनुसार धीरे-धीरे मिलाएं. अगर घर में दही उपलब्ध है तो इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. दही को अच्छी तरह फेंटकर ग्रेवी में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. इससे करी को क्रीमी टेक्सचर मिल जाता है.

किन सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं?

बेसन वाला तरीका कई तरह की सूखी और रसेदार सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू, मटर, मिक्स वेज, पनीर और कुछ ग्रेवी वाली सब्जियों में थोड़ी मात्रा में बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, हर डिश में बेसन की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे रेसिपी के स्वाद के अनुसार ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: घर पर फटाफट कैसे बनाएं फ्रेंच टोस्ट? नोट कर लें रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *