Headlines

नवरात्रि के पहले दिन व्हाइट पहनने का है मन, टीवी एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें रिक्रिएट

ऑफ व्हाइट कलर के इस अनारकली ड्रेस में कनिका मान काफी खूबसूरत दिख रही हैं. व्हाइट के साथ नीचे चौड़ा गोल्डन ज़री बॉर्डर और वाइब्रेंट पिंक कलर कॉन्ट्रास्ट बहुत ही बढ़िया लग रहा है. न्यूड़ और सटल मेकअप के साथ बालों को हाफ अप और हाफ डाउन स्टाइल में खुला रखा है. ये एलिगेंट लुक आपके लिए रिक्रिएट करना बेहद आसान रहेगा.

अगर आपका शिमरी साड़ी पहनने का मन है तो रति पांडे के इस एलिगेंट पार्टी वियर लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. रति की ये साडी लाइट पड़ने पर मल्टीकलर शाइन देती है. लुक को मॉर्डन बनाने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज को डीप वी नेक रखा गया है. वहीं लुक को बैलेंस करने के लिए गले में ज्वैलरी नहीं पहनी है. न्यूड शेड की लिपस्टिक और खुले बालों के साथ ये लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा है.

श्रद्धा आर्या का यह व्हाइट सूट लुक साड़ी से अलग कुछ पहनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए अच्छा आइडिया है. सफेद कुर्ते और पैंट के साथ गोल्डन बॉर्डर आउटफिट को फेस्टिव टच दे रहा है. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और गोल्डन डिटेलिंग पूरे लुक को ट्रैडिशनल बना रही है. इसके साथ श्रद्धा ने लुक को बैलेंस करने के लिए हल्का मेकअप किया है और बालों का बन बनाया हुआ है. नवरात्रि की पूजा या परिवार के साथ छोटे फंक्शन के लिए आप ऐसा आरामदायक सूट पहन सकती हैं.

मौनी रॉय का व्हाइट साड़ी लुक नवरात्रि के लिए काफी खूबसूरत ऑप्शन है. सफेद साड़ी के साथ गोल्डन इयरिंग्स और मैचिंग ब्लाउज लुक को ट्रेडिशनल टच दे रहे हैं. उन्होंने इसके साथ गोल्डन जूलरी और सॉफ्ट मेकअप रखा है. खुले बालों में गजरा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. वहीं उनकी आंखें भी दिल चुरा रही हैं. नवरात्रि पूजा या किसी फेस्टिवल के लिए आप इस तरह का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक ट्राई कर सकती हैं.

हिना खान का क्रीम साड़ी के साथ ऑरेंज जैकेट वाला लुक उन लोगों के लिए है, जो व्हाइट को थोड़ा अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं. हल्के रंग की साड़ी के ऊपर ऑरेंज जैकेट काफी खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना रही है. स्टेटमेंट जूलरी इस लुक को परफेक्ट तरीके से बैलेंस कर रही है. नवरात्रि के लिए आप भी व्हाइट साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग जैकेट ट्राई कर सकती हैं.

सृति झा का यह लाइट शेड वाला ट्रेडिशनल लुक भी नवरात्रि के पहले दिन के लिए अच्छा आइडिया है. व्हाइट के साथ हल्का पिंक का शेड इस आउटफिट को फ्रेश लुक दे रहा है. स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बाल इस लुक को और आकर्षक बना रहे हैं. अगर आप पूरी तरह सफेद नहीं पहनना चाहती हैं तो पिंक टच के साथ कुछ ट्राई कर सकती हैं.

एक्ट्रेस अदा खान का ये लुक सिंपल होते हुए भी अट्रैक्टिव है. ऑफ व्हाइट कलर का स्ट्रेट-फिट चंदेरी कुर्ता अदा खान पर खूब फब रहा है. कुर्ते को उन्होंने मैचिंग स्ट्रेट पैंट के साथ पेयर किया है. इसके साथ उन्होंने हेवी इयरिंग्स पहने हैं, जो उनके इस लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं. अगर आपको बहुत ही सिंपल लुक चाहिए और कंफर्ट आपकी प्रायोरिटी है तो आप इस तरह का कुछ पहन सकते हैं.

Published at : 01 Oct 2026 09:08 PM (IST)

टेलीविजन फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *