Headlines

2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान


भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में नजर आएंगे. आईसीसी ने वर्ल्ड कप के ग्रुप और मुकाबलों का एलान कर दिया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा.

2027 का वनडे वर्ल्ड कप 14 टीमों के बीच खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी पहले से अलग होगा. वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को सुपर सीरीज से होगी. इसमें 3 टीमें हिस्सा लेंगी और इस राउंड की टॉप टीम आगे मुख्य ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी.

दो ग्रुप में बांटी जाएंगी टीमें

सुपर सीरीज के बाद 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें आगे जाएंगी. इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम भी अगले राउंड में पहुंचेगी. इस तरह सुपर-7 में कुल 7 टीमें जगह बनाएंगी.

भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एक बार फिर वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के बीच मैच को लेकर फैंस में अभी से काफी उत्साह है. भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वाले मुकाबलों में से एक रहती है.

सुपर-7 राउंड में 7 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. इसके बाद पॉइंट टेबल में टॉप-4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. फिर दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर 2027 को होगा.

3 देशों में होगा आयोजन

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी के मुताबिक मैच 12 वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

क्या एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *