Headlines

भीड़ में शख्स ने सीएम हिमंता से मांग लिया iPhone, मिला ऐसा मजेदार जवाब


नेताओं की जनसभाओं में लोग अक्सर अपने इलाके की सड़क, पानी, अस्पताल या नौकरी की मांग लेकर पहुंचते हैं, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सामने एक ऐसा फरियादी आ गया, जिसकी मांग सुनकर खुद सीएम साहब का सिर चकरा गया. भीड़ में खड़े एक शख्स ने किसी काम या समस्या के बजाय सीधे मुख्यमंत्री से आईफोन की मांग कर दी. पल भर के लिए चौंके सीएम हिमंता ने जिस मजेदार और दोस्ताना अंदाज में इस अनूठी फरमाइश का जवाब दिया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

‘सर, मुझे आईफोन चाहिए’ मांग सुनकर सीएम ने उठाया हाथ!

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इस मजेदार वाकये का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भीड़ में खड़े लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल ले रहे थे. तभी एक बंदा बड़ी बेबाकी और कॉन्फिडेंस के साथ आगे आया और बोला “सर, मुझे एक आईफोन चाहिए.” यह सुनते ही हिमंता बिस्वा सरमा रुक गए और मुस्कुराते हुए पूछा, “आईफोन? नया चाहिए या पुराना?”

बात यहीं खत्म नहीं हुई, सीएम ने मजाक-मजाक में प्यार से उस शख्स को एक हल्की सी थप्पड़ लगाने का नाटक करते हुए हाथ भी उठाया, जिसे देखकर आसपास खड़ी भीड़ ठहाके लगाकर हंस पड़ी.

‘ठीक है, मिल जाएगा आईफोन’ सीएम ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

मजाक-मस्ती के बाद मुख्यमंत्री ने उस शख्स को निराश नहीं किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ठीक है, हम तुम्हें आईफोन दिलवा देंगे. तुम्हें मिल जाएगा.” इतना वादा करने के बाद सीएम आगे बढ़ गए और बाकी लोगों से मिलने लगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कैप्शन में लिखा “वेरी क्लियर प्रायोरिटीज”

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

इंटरनेट पर आई रिएक्शंस की बाढ़, यूजर्स बोले – ‘भाई का कॉन्फिडेंस तो देखो’

सोशल मीडिया पर आते ही यह रील छा गई और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स उस शख्स की हिम्मत और सीएम के हाजिरजवाबी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतना कॉन्फिडेंस लाइफ में चाहिए कि सीधे मुख्यमंत्री से ही आईफोन मांग ले!” वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अब बस यह देखना है कि भाई को सच में आईफोन मिलता है या नहीं.” नेटिजन्स सीएम के इस दोस्ताना और मजाकिया मिजाज की दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *