Headlines

पत्नी दीपिका कक्कड़ के कमबैक को लेकर शोएब का पोस्ट, बोले- ये गाना हमेशा स्पेशल रहेगा


शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अब धीरे-धीरे अपने काम पर फोकस कर रहे हैं. दीपिका एक तरफ कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ वो स्क्रीन पर कमबैक करने जा रहे हैं. सालों बाद दीपिका एक गाने में नजर आने वाली हैं. गाने को शोएब ने डायरेक्ट किया है. इस गाने को लेकर शोएब और दीपिका दोनों नर्वस और एक्साइटेड हैं. 

गाने के बोल हैं ‘मेहंदी से लिख दे मेरा नाम’. गाने का टीजर रिलीज हो चुका है. गाने में दीपिका को ब्लू कलर के लहंगे में देखा गया. वो इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अब गाने की रिलीज से पहले शोएब ने एक पोस्ट किया है.

शोएब इब्राहिम की पोस्ट

शोएब इब्राहिम ने पोस्ट में लिखा, ‘ये गाना मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा, सिर्फ इसीलिए नहीं कि मैंने इसे डायरेक्ट किया है बल्कि इसीलिए क्योंकि ये दीपिका के कमबैक का पार्ट है. हर फ्रेम को देखते हुए एक ही सोच थी कि मैं उसकी वापसी के पल को ऐसे कैद करना चाहता था जो सच्चा और खूबसूरत लगे. मैं बहुत एक्साइटेड था, बहुत नर्वस था. मैंने कई बार खुद को डाउट किया. लेकिन मेरे पास जो था वो मैंने गाने को दे दिया. कल ये गाना आप सबका हो जाएगा. मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को ये गाना उतना पसंद आए जितना हमें बनाते हुए आया. और मैं हमेशा कहता हूं कि अच्छे टीम के बिना कुछ पॉसिबल नहीं है. थैंक्यू टीम. मेहंदी से लिख दे मेरा नाम 6 अक्तूबर 2026 को कलाब एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर 11 बजे रिलीज हो रहा है.’

बता दें कि दीपिका और शोएब पिछले काफी समय से मुश्किलों से जूझ रहे हैं. दीपिका कक्कड़ को कैंसर हैं. उनकी दो बार सर्जरी भी हो चुकी है. अब दीपिका का इम्यूनो चल रहा है. दीपिका इस मुश्किल फेज में खुद को मोटिवेट कर रही हैं और हिम्मत से लड़ रही हैं. वहीं वो काम पर भी ध्यान दे रही हैं. वो अपना एक बिजनेस भी चलाती हैं और अब गाने से कमबैक कर रही हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *