चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर विपक्ष संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहा है. इंडिया गठबंधन के 19 विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार से मार्च शुरू किया है. मार्च में विपक्षी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा.
संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसद हाथ में संदेश लेकर आए हैं. उन्होंने लिखा, ‘चुनाव आयोग की रबड़ स्टैंप का हत्था बीजेपी है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बीजेपी ही सीईसी है.’
विपक्ष ने लगाए नारे
एक सांसद ने लिखा, पीडीए के वोट का अधिकार छीन रही है भाजपा सरकार. दूसरे में लिखा, जब सीईसी का हेड ऑफिस पहले से था तो बीजेपी भाजपा का हेड ऑफिस अलग से बनाने की जरुरत क्या है.
गणेशजी गलत का साथ नहीं देते हैं
इंडिय गठबंधन मार्च से पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ज्ञानेश कुमार को गणेशजी कहा है. इस पर समाजवादी पार्टी एमपी जया बच्चन ने कहा, गणेशजी बुरी चीजों की मदद नहीं करते हैं. अभी मैंने उनसे ये ही कहा कि जब हम प्रार्थना करते हैं तो सबसे पहले गणेशजी की प्रार्थना करते हैं.शुभारंभ उन्हीं से करते हैं. गणेशजी हमें प्रोटेक्ट करेंगे.
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc MPs’ protest march to the Election Commission, Samajwadi Party MP Jaya Bachchan says, “Ganesh ji doesn’t help in wrong things. We begin prayers with offering prayers to Ganesh; He will protect us.” https://t.co/l1VWoeuOgW
— ANI (@ANI) October 6, 2026
कौन-कौन होगा शामिल
इंडिया गंठबंधन मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल होंगे. ये मार्च सुबह 10:30 बजे शुरू हो चुका है. संसद भवन के मकर द्वार पर सब एकत्र हो गए हैं और 11 बजे मार्च शुरू किया है.
क्या है विपक्ष का कहना
इंडिया गठबंधन ने 30 सितंबर को बैठक की थी. जिसके बाद 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला किया था. विपक्ष का कहना है कि ये मार्च चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उनकी चिंताओ को चुनाव आयोग के सामने रखने के लिए किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे’, SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
