नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लगी है. इस दौरान 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. यह घटना नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र की बताई जा रही है. दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
बस में कुल 32 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि बस के टैंक में रिसाव के बाद आग लगी है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.
(ये खबर अपडेट की जा रही है….)
