‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी की है.
अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह का अनसीन वीडियो शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
मोहसिन खान के निकाह का वीडियो आया सामने
मोहसिन खान ने 6 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर निकाह का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में शादी की रस्मों से जुड़े कई खास पल देखने को मिल रहे हैं. इसमें मोहसिन और तमन्ना शादी के पेपर पर साइन करते, एक-दूसरे को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों साथ में नमाज पढ़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
मोहसिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कुबूल… कुबूल… कुबूल.’
निकाह के लिए मोहसिन और तमन्ना ने मैचिंग ऑल-व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था. शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए. वीडियो में कपल का ये इमोशनल और खूबसूरत पल भी कैमरे में कैद हुआ, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
दो दिन पहले भी मोहसिन ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी पत्नी संग कपल डांस करते हुए नजर आए.
अगस्त में की थी सगाई
बता दें, मोहसिन खान और तमन्ना ने इसी साल अगस्त सगाई की थी. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. मोहसिन ने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी और एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था.
सगाई की फोटोज शेयर कर एक्टर ने लिखा था, ‘हम अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता लेकिन इस के लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए.’
