नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सबसे ज्यादा खुश हैं. खुश हो भी क्यों ना उनके घर में तीसरी पीढ़ी का आगमन जो हुआ है. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशयन नवजोत सिंह सिद्धू दादा बने हैं. उनकी बहू इनायत ने बेटी को जन्म दिया. परिवार ने न्यूबॉर्न बेबी को आर्या नाम दिया. अब सिद्धू ने अपनी पोती का घर पर शानदार वेलकम किया है. पोती के पहली बार घर आने पर परिवार ने घर को दुल्हन की तरह सजाया और सभी खुशी में झूमते हुए नजर आए.
सिद्धू ने छुए पोती के पैर
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पोती आर्या के ग्रैंड वेलकम की झलकियां शेयर की हैं. वीडियो की शुरुआत में घर की झलक दिखाई गई. इसके आबाद नवजोत आर्या को निहारते हुए नजर आए. पोती के पहली बार घर आने पर उन्होंने आर्या के चरणों में अपना सुर झुका दिया. पोती के पैरों को अपनी आंखों से लगाया, इसके बाद आर्या के पैर छुए और पैरों को चूमा भी.
दुल्हन की तरह सजाया घर, किया डांस
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया. नीचे फर्श पर भी गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हुई थीं. इसके बाद लाल चुनरी के नीचे आर्या को घर के भीतर लाने की झलक दिखाई गई. जिस तरह से किसी दुहन को मंडप में लाया जाता है ठीक उसी तरह. इस पल का गवाह सिद्धू का पूरा परिवार और उनके करीबी रिश्तेदार भी बने. इसके आगे सिद्धू घर के गार्डन एरिया में अपनी पत्नी संग झूमते हुए भी दिखाई दिए. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में लिखा, ‘आर्या घर आई. खुशियों की सौगात.’ आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया.
1 अक्टूबर को हुआ था आर्या का जन्म
नवजोत सिंह सिद्धू ने नवजोत कौर सिद्धू से शादी की थी. इसके बाद कपल एक बेटे करण सिद्धू और एक बेटी राबिया सिद्धू के पैरेंट्स बने थे. करण की शादी साल 2023 में इनायत रंधावा से हुई थी. जबकि अब उन्होंने अपने पहली बच्चे का वेलकम किया. आर्या का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ था.
